Breaking News

खाते से पैसा उड़ाने वाला साईबर अपराधी गिरफ्तार, चार एटीएम बरामद।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-फूलपुर

आज़मगढ़। दि0 9.10.20 को बलिराम पुत्र फिरतू साकिन गोबरहा थाना फूलपुर आजमगढ़   द्वारा जरिये यू0पी0 काप एप थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 243/20 धारा 66 डी आई0टी0 एक्ट में खुद के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से दो बार में कुल 16160 रूपये निकाल लेने के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया था जिसकी विवेचना SHO रत्नेश कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही थी। 
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा आनलाईन धोखा धड़ी , जालसाजी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  व  क्षेत्राधिकारी फूलपुर  के कुशल निर्देशन में प्र0नि0रत्नेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा आज दि0 20.2.21 को समय करीब 7.50 बजे मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त जितेन्द्र कुमार पुत्र शिवनाथ निवासी सदरपुर केथौली थाना दीदारगंज आजमगढ उम्र करीब 32 को चार अदद ए0टी0एम0 के साथ अम्बारी से अन्तर्गत धारा 66 डी आई0टी0एक्ट व 420 भादवि में गिरफ्तार कर चालान किया गया। 

पूछताछ का विवरण-  अभियुक्त पूछताछ में अपने जुर्म को स्वीकार कर रहा है। 

सम्बन्धित मुकदमा -

1- मु0अ0सं0 243/20 धारा 66डी  आई0टी0 एक्ट 420 भादविथाना फूलपुर, आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त-

1.जितेन्द्र कुमार पुत्र   शिवनाथ निवासी सदरपुर केथौली थाना दीदारगंज आजमगढ उम्र करीब 32

बरामदगी-

1- 4 अदद एटीएम  

गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-

1. प्र0नि0रत्नेश कुमार सिंह 
2.हे0का0 कमलेश मिश्रा, 
3.का0 श्रवण शुक्ला 
4.म0का0 माण्डवी वैध, 
5.म0का0 सोनम गुप्ता

और नया पुराने