आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना फुलपुर
आज़मगढ़। दि0 25.9.19 को महेश (काल्पनिक नाम) थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा खुद की पुत्री संगीता (काल्पनिक नाम) को अभियुक्त विकास उर्फ लल्लू पुत्र अरूण साकिन खानपुर बेलमा थाना फूलपुर आजमगढ़ द्वारा बहला फुसला कर भगा ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 254/19 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत कराया था। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी व अपह्ता की बरामदगी के उपरान्त मेडिकल परिक्षण व बयान के आधार पर एक अन्य अभियुक्त पप्पू पुत्र धनई साकिन अतरैठ थाना अतरौलिया आजमगढ़ की नामजदगी बढाते हुये धारा 376डी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट की मुकदमा बाला में बढोत्तरी हुई। मुकदमा बाला की विवेचना वर्तमान में उ0नि0 श्री कमला शंकर गिरी द्वारा सम्पादित की जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध की रोकथाम व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन व प्र0नि0रत्नेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दि0 20.2.21 को समय करीब बजे मुकदमा उपरोक्त के वांछित अभियुक्त पप्पू पुत्र धनई साकिन अतरैठ थाना अतरौलिया आजमगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार कर चालान किया गया।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्त पूछताछ में अपने जुर्म से इन्कार करते हुये सफाई न्यायालय में देने को बताया।
सम्बन्धित मुकदमा -
मु0अ0सं0 254/19 धारा 363,366,376डी भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट थाना फूलपुर, आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.पप्पू पुत्र धनई साकिन अतरैठ थाना अतरौलिया आजमगढ़
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 कमला शंकर गिरी थाना फूलपुर आजमगढ़
2. हे0का0 सूर्य प्रताप सिंह थाना फूलपुर आजमगढ़
3. का0 अजय गौंड थाना फूलपुर, आजमगढ़
