आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कटाई अलीमुद्दीनपुर में घर पर मनाई खुशियां।
36 किमी की दूरी आठ घण्टा 40 मिनट में कई पूरी
वर्ली सीलिंग से गेटवे आफ इंडिया तक कि तैराकी
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीन पुर निवासी मदन राय की पुत्री जिया राय ने 12 वर्ष की उम्र में अपने नाम तैराकी का कई विश्व कीर्तिमान बनाने के बाद बुधवार पुनः वर्ली सीलिंग से गेटवे ऑफ इंडिया तक कुल 36 किलोमीटर की दूरी 8 घंटा 40 मिनट में पूरी करके एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके पूर्व भी उसने कई खिताब अपने नाम कर चुकी हैं और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं । जिया राय के पिता नेवी ऑफिसर कॉलोनी कोलाबा में रहते हैं और नेवी में ही ऑफिसर हैं। जबकि माता रचना राय सेंट्रल स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है।बेटी जिया शरीर से विकलांग भी है विकलांगता को मात देते हुए इसके पूर्व 2 माह पहले उसने 22 किलोमीटर की दूरी 7 घंटे 4 मिनट में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था।जबकि बुधवार को समुद्र में महाराष्ट्र तैराकी एसोसिएशन द्वारा तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें जिया ने पुनः वर्ली सीलिंग से गेटवे ऑफ इंडिया तक कुल 36 किलोमीटर की दूरी तैर कर पूरी की। जो कि सुबह 3:50 बजे से शुरू हुई और 12:00 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हुई। जिसमें उसने कुल 8 घंटा 40 मिनट तैर कर यह प्रतियोगिता जीती।जो महाराष्ट्र तैराकी संघ के द्वारा आयोजित की गई थी जो प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मुहिम से भी जुड़ा हुआ है। इसके साथ दूसरे तैराक सार्दुल धरातल ने भी भाग लिया जो भारत के प्रख्यात समुद्री तैराक हैं। जिया जनपद ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर रही है। जिसको आज बधाइया देने वालो का तांता लगा हुआ है। उसे महाराष्ट्र तैराकी संघ के प्रेजिडेंट जरी बोरी वाला द्वारा पुरस्कार दिया गया।उसके इस हुनर से माता पिता ही नहीं गांव में उसके बाबा सुभाष राय दादी राधिका राय चाचा विपिन कुमार राय सहित गांव के व परिजनों में सुबोध राय निखिल सर्वेश राय आदि ने खुशियां मनाते हुए उसके इस हुनर पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर जिया के उज्जवल भविष्य की कामना की और आगे जाने की ऐसी कई और प्रतियोगिता को जीतने के लिए उत्साह वर्धन किया।