आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-रौनापार
आज़मगढ़। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर जिसमें अभि0 द्वारा अपनी पत्नी संगीता देवी को प्रताड़ित करना मारना पीटना जिससे पत्नी द्वारा जहर खाकर मृत्यु हो जानें के सम्बन्ध में मृतिका के भाई/वादी विजेन्द्र पुत्र स्व0 श्यामदेव सा0 पाण्डेयचवर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना हाजा पर मु0अ0सं0 195/2020 धारा 306 भादवि पंजीकृत कराया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के वांछित/वारण्टी की धर पकड़ के कड़े निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र रौनापार में उ0नि0 रौनापार द्वारा मय हमराही फोर्स के दौराने तलाश वांछित/वारण्टी अभि0 के क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 195/2020 धारा 306 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ में वांछित अभियुक्त जय हिन्द पासवान पुत्र भुल्लन पासवान सा0 तहिरापुर बघावर थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़ को बेलकुण्डा तिराहे पर समय लगभग 12.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 195/2020 धारा 306 भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
जय हिन्द पासवान पुत्र भुल्लन पासवान सा0 तहिरापुर बघावर थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 संतोष कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 राजनाथ यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
