Breaking News

अवैध असलहा ( एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना निजामाबाद

आज़मगढ़। पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अबैध असलहा रखंने व तस्करी करने वालो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के क्रमं मे दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद अनवर अली खांन के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 रहीमुद्दीन मय हमराहीयान के देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मुख्य मार्ग रेलवे क्रासिंग फरिहां सटे दक्षिण तरफ एक व्यक्ति अवैध असलहा व कारतूस  के साथ बैठा है। मुखबीर खास की सूचना पर विश्वास करके उ0नि0 रहीमुद्दीन मय हमराहीयान द्वारा मौके पर पहुच कर फरिहां रेलवे क्रासिंग के पास से व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ किया गया तो अपना नाम अकदश पुत्र हबीबुर्रहमान ग्राम दाउदपुर थाना निजामाबाद  जनपद आजमगढ़ बताया तथा जामा तलाशी से अभियुक्त उपरोक्त के पास से एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर  बरामद हुआ। जिसको समय करीब 14.40 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायलय किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त -

अकदश पुत्र हबीबुर्रहमान ग्राम दाउदपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़

बरामदगी -

एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नजायज 

पंजीकृत अभियोग–

मु0अ0सं0- 181/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम

1. उ0नि0 रहीमुद्दीन  मय HC सुरेश यादव व HC रामकृष्ण यादव  थाना निजामाबाद, आमजगढ

और नया पुराने