Breaking News

52 शीशी अवैध देशी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारंगज

आजमगढ़ 04 अक्टूबर 2020-- दिनांक 03/10/20 को *पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा वान्छित , ईनामिया अभियुक्तो अवैध शस्त्र व अवैध शराब के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन मे उ0नि0 सच्चन राम मय हमराह के देखभाल क्षेत्र व तलाश वान्छित करते हुए राजापुर (हुब्बीगंज ) पहुचे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की एक व्यक्ति नाजायज शराब एक झोले मे लेकर शाहगंज की ओर से पाइन्दापुर की ओर आ रहा है कि मुखबिर की बातो पर विश्वास कर मंशा से हमराही कर्म0 गण मय मुखबिर के प्रस्थान कर छिपते छिपाते बैरकडीह पुलिया के पहले पहुचे कि एक व्यक्ति शाहगंज की ओर से झोला लिये आता हुआ दिखाई दिया कि मुखबिर उस व्यक्ति की ओर इशारा करके पीछे मुडकर चला गया कि उ0नि0 हमराही कर्म0 गण की मदद से उस व्यक्ति को पुलिया के पास ही पकड लिया गया तथा नाम पता पुछा गया तो नाम अरविन्द चौहान पुत्र भारत चौहान निवासी ग्राम राजापुर थाना दीदारगंज, आजमगढ़ बताया जिसकी बाजाप्ता बकायदा जामा तलाशी ली गई तो उसके लिए हुए दाहिने हाथ के प्लास्टिक के झोले मे 52 शीशी रंगीन देशी शराब बरामद हुई जिसके ढक्कन पर अंग्रेजी मे THIS WAY TO BREAK SEAL AND TO OPEN UNSCREW लिखा था । बरामद शराब मे से एक शीशी के ढक्कन को खोलकर सूँघा एवं सुघाया गया तो देशी शराब की गंध आ रही थी उक्त शीशीयो पर लेबल नही लगा था तथा पकडे गये व्यक्ति से शराब रखने का अधिकार पत्र मागा गया तो दिखाने से कासिर रहा अभियुक्त का यह कार्य अ्तर्गत धारा 60 EX  ACT का दण्डनीय अपराध है कारण बताकर समय 18.30 बजे कारण बताकर हिरासत पुलिस मे लिया गया । 

पूछताछ विवरणः-  अभियुक्त  अरविन्द चौहान पुत्र भारत चौहान निवासी ग्राम राजापुर थाना थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ पूछताछ पर अपनी गलती की माफी मागते हुए बताये कि इसी से अपने परिवार का खर्चा चलाता हूँ अब भविष्य मे किसी भी प्रकार की ऐसी गलती नही करूगा ।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

अरविन्द चौहान पुत्र भारत चौहान सा0 राजापुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी–

 52 शीशी अवैध देशी शराब नाजायज 

पंजीकृत अभियोग–

मु0अ0स0 164/20 धारा  60 आबाकारी अधिनियम  थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1-उ0नि0 सच्चन राम  
2. का0 दीपू शर्मा   
3-का0 मनीष खरवार 
4. हो0गा0 एसीसी जितेन्द्र यादव

और नया पुराने