Breaking News

समाजवादी के शंकर ने विकलांगों का रखा ख्याल, ठंड में किया कंबल वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी से वरिष्ठ नेता शंकर यादव ने सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के पूनापार बड़ागांव ईट भट्टे के पास सैकड़ों गरीब- असहाय विकलांगों को इस ठंड में बचने के लिए कंबल का वितरण किया।


इस दौरान शंकर यादव ने कहा कि- गरीब असहाय विकलांगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। सरकार योजनाएं तो चला रही है। लेकिन इन गरीबों तक पहुंच नहीं पा रही है। आज हमने इन गरीब असहाय विकलांगों को कंबल का वितरण किया।
ताकि उनकी जीवनशैली में सुधार हो सके। आगे आने वाले समय में मुझसे जो भी मदद होगी मैं करता रहूं। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि- सरकार किसान आंदोलन को कुचलना चाहती है। किसानों के हक को मारना चाहती है। लेकिन समाजवादी के लोग किसानों के साथ आखरी दम तक यह लड़ाई कदम से कदम मिलाकर लड़ेंगे।
वही कंबल पाकर सविता, निर्मला, पूनम, कृपाशंकर, प्रियंका, रामानंद, कमलेश, आदि लोगो ने कहा कि- सगड़ी के शंकर यादव ने हम सभी विकलांगों गरीबों का ख्याल रखा है। इस ठंड में अभी तक
 हमारी सुध लेने कोई नहीं आया था। लेकिन शंकर यादव ने हमारा कुशल क्षेम पूछकर हमारी मदद की हम दुआ करेंगे कि शंकर यादव अपने उद्देश्य में कामयाब हो।

और नया पुराने