आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद।
आज़मगढ़। दिनांक 10.02.2021 को आनन्द चौहान पुत्र बृजमोहन चौहान साकिन सालेपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा दिनांक 09/10.02.21 की रात्रि लगभग 12 बजे संदीप यादव पुत्र शम्भू यादव, विकास यादव पुत्र रामू उर्फ रम्भू यादव साकिनान परानपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ व 02 बदमाश अन्य नाम पता अज्ञात द्वारा प्रार्थी के घर में रखे बक्से में से जेवरात चुरा कर ले जाते समय प्रार्थी द्वारा शोर मचाने पर प्रार्थी के पिता बृजमोहन व पास पड़ोस के लोगो द्वारा पीछा करके संदीप व विकास को पकड़ लेने व डायल 112 व थाना पुलिस को बदमाश संदीप यादव व विकास यादव को सुपुर्द कर देने व 02 अन्य बदमाश नाम पता अज्ञात के भाग जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 29/21 धारा-457,380 भादवि पंजीकृत किया गया है।
*पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह* द्वारा थाना स्थानीय पर दर्ज चोरी के मुकदमें के अनावरण हेतु निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 मोतीलाल पटेल बाद मुकदमा उपरोक्त मे साक्ष्य संकलन से दो नफर अभियुक्त संदीप यादव पुत्र शम्भू यादव , विकास यादव पुत्र रामू उर्फ रम्भू यादव साकिनान परानपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा वादी द्वारा बताया गया उसके चोरी हुआ सामान मिल गया है।
पूछताछ विवरण-गिरफ्तार अभियुक्त से पूछने पर बता रहा है कि साहब हम लोग एक साथ होकर रात में जगह जगह पर चोरी की जाती है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0- 29/21 धारा-457,380 भादवि थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1. संदीप यादव पुत्र शम्भू यादव 2. विकास यादव पुत्र रामू उर्फ रम्भू यादव साकिनान परानपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 मोतीलाल पटेल थाना निजामाबाद, आमजगढ
