आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना निजामाबाद।
आज़मगढ़। दिनांक 10.02.2021 को निजामाबाद थाना क्षेत्र की वादिनी द्वारा खुद की पुत्री जो नदी के किनारे लकड़ी तोड़ने गयी थी, के साथ रजनीकान्त यादव पुत्र रामअचल यादव निवासी डुबकी थाना निजामाबाद आजमगढ़ द्वारा जाति सूचक शब्दो का प्रयोग करते हुए बलात्कार करना तथा जान से मारने की नियत से चाकू से माथे पर वार कर घायल कर देना तथा बीच बचाव हेतु चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग जाने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/21 धारा- 376,307,506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट अभियोग पंजीकृत कराना।
अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त मुकदमें नामजद अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। आदेश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान के मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जा रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त रजनीकान्त यादव पुत्र रामअचल यादव निवासी डुबकी थाना निजामाबाद आजमगढ़ कही भागने के फिराक में लाहीडीह बाजार में किसी वाहन का इन्तजार कर रहा है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर प्रभारी निरीक्षक मय हमराहीयान के लाहीडीह बाजार पहुचे की मुखबिर खास द्वारा तिराहे पर खड़े एक व्यक्ति की ओर इशार करके हट गया मुखबिर द्वारा बताये गये व्यक्ति के पास जैसे ही पुलिस टीम पहुची तो खड़ा व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा जिसको तत्काल मौके पर ही घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम रजनीकान्त यादव पुत्र रामअचल यादव निवासी डुबकी थाना निजामाबाद आजमगढ़ बताया चूकि मुकदमा उपरोक्त में रजनीकान्त उपरोक्त नामजद अभियुक्त है कारण गिरफ्तारी बताते हुए हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ विवरण - वादिनी द्वारा लगाये गये आरोप के सम्बन्ध मे अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त अपना जूर्म कबूल कर रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 30/21 धारा- 376,307,506 भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
रजनीकान्त यादव पुत्र रामअचल यादव निवासी डुबकी थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह मय हमराहीयान थाना निजामाबाद, आमजगढ
