आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
रिपोर्ट: विशाल कुमार
कप्तानगंज/आज़मगढ़: श्री शिवा पीजी कॉलेज तेरही कप्तानगंज में रविवार को दिनांक 15 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आज विधिवत समापन हुआ। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मदन मोहन पांडे एवं प्रबंधतंत्र के अध्यक्ष डॉ दिनेश राय एवं प्रबंधक भावेश मिश्रा द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आगत अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश गोसाईं ने किया ।कार्यक्रम में शिब्ली नेशनल महाविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विनोद कुमार सिंह को शिक्षा में योगदान के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंधक ने प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक श्री सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान से अभिभूत डॉ सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का सिद्धांत निस्वार्थ सेवा है। सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन, स्वतंत्रता, समाजवाद ,धर्मनिरपेक्षता, राष्ट्रीय एकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के अभियान में इसके स्वयंसेवक तथा स्वयंसेविका कृत संकल्पित होती हैं। प्रबंध तंत्र के अध्यक्ष डॉ दिनेश राय ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के प्रारंभ से ही छात्रों को राष्ट्रीय सेवा के प्रति जागरूक करने का प्रयत्न होता रहा है। जिससे वे राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से भारत की विशाल युवा शक्ति व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक समस्याओं के निदान से अपने अंदर कौशल का विकास कर सके ।वही प्रबंधक भावेश मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना में समाज सेवा के अंतर्गत रोगियों ,अनाथ तथा विकलांग व्यक्तियों की सहायता पहुंचाना तथा स्वच्छ भारत के अंतर्गत साफ-सफाई पौढ़ शिक्षा कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ मदन मोहन पांडे एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ अवधेश गोसाई ने कहा कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना ने देश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों से आए अध्यापकों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के 397 महाविद्यालयों में पिछले सत्र में 59350 स्वयंसेवक पंजीकृत थे जो अपने आप में एक कीर्तिमान है ।श्री शिवा पीजी कॉलेज का भी इसमें विशेष योगदान है ।आगत अतिथियों में डॉ जगदंबा दुबे डॉ ईश्वर मणि त्रिपाठी डॉ वीरेंद्र दुबे डॉ राकेश यादव डॉ प्रशांत राय डॉ विनोद कुमार सिंह डॉ जावेद अख्तर डॉ दुष्यंत त्रिपाठी डॉ अवनीश अस्थाना डॉक्टर साधना राय महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज द्विवेदी डॉ रूपेंद्र प्रताप सिंह डॉ आदेश कुमार मिश्रा डा रामकुमार यादव डॉ पंकज सिंह अमित मिश्रा मृत्युंजय चतुर्वेदी एवं महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
