Breaking News

जीयनपुर: 10 लीटर अबैथ कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के  धौराहरा निवासी समीर खान पुत्र यूनुस थाना जीयनपुर बीती रात लगभग 8:00 बजे साइकिल पर गैलन में 10 लीटर कच्ची शराब लेकर कहीं बेचने के लिए जा रहा था की उसी दौरान जीयनपुर कोतवाली के एसआई अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा धर लिया गया और तलाशी लेने पर 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई संबंधित को आबकारी 60 एक्साइज में जेल भेज दिया गया इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर हेमेंद्र सिंह ने बताया कि- होली और पंचायत चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा जगह जगह जामा तलाशी एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
जिसमें बीट के सिपाहियों दरोगा एवं अन्य को हिदायत दी गई है कि गश्त के दौरान व सूचना मिलने पर कहीं भी यदि इस तरह की अवैध शराब बनाने या बेचने का मामला आता है तो तत्काल उस पर कार्रवाई की जाए।

और नया पुराने