आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस पर सी आर ओ ने की बड़ी कार्यवाही।
तहसील समाधान दिवस पर उच्चाधिकारियों के नही आने पर फरियादी होते है मायूस।
आजमगढ़: तहसील सगड़ी पर संपूर्ण समाधान दिवस पर सीआरओ भू राजस्व अधिकारी हरिशंकर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के 21 विभागों केे अधिकारीयो के नहीं पहुंचने पर उन्होंने कठोर कार्रवाई करते हुए 1 दिन का वेतन रोकने की संस्तुति जिलाधिकारी को की। संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते हुए उन्होंने प्राथमिकता के साथ पड़े प्रार्थना पत्रो को त्वरित निस्तारण के निर्देश देते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया। कार्यवाही से अधिकारियी कर्मचारियों में हड़कम्प मंचा हुआ था।
वही उन्होंने कहा कि- संपूर्ण तहसील समाधान दिवस पर यदि विभागों के अधिकारी मौजूद नहीं रहते हैं तो फरियादियों की फरियाद कौन सुनेगा।
जो अधिकारी 10:30 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को नहीं पहुंचे। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए अपर जिला जिलाधिकारी( भू राजस्व) विभागों के उच्चाधिकारियों को प्रतिलिपि भेज दिया गया।
कार्रवाई की सूचना मिलते ही सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस पर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ रहा। इस संबंध में तहसीलदार सगड़ी बृजेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि कुल 21 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोकने के लिए सी आर ओ द्वारा स्तुति की गई ।जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित चिकित्सा अधिकारी आजमगढ़, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग आजमगढ़, सहायक अभियंता सिंचाई विभाग आजमगढ़, खंड शिक्षा अधिकारी अजमतगढ़ ,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बिलरियागंज, खंड विकास अधिकारी महाराजगंज, खंड विकास अधिकारी हरैया, खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़, प्रभारी निरीक्षक थाना जीयनपुर, महाराजगंज, थानाध्यक्ष बिलरियागंज, कप्तानगंज , मुबारकपुर, कंधरापुर, रौनापार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत हरैया, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अजमतगढ़, सहायक निदेशक मत्स्य विभाग आजमगढ़, बी टी लघु सिंचाई अजमतगढ़, नलकूप विभाग सगड़ी आजमगढ़ उपरोक्त समस्त अधिकारियों के 1 दिन के वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। हालांकि बाद में कुछ अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित भी दिखाई देने लगे लेकिन अधिकतर नजारत ही थे। 102 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया ।पुलिस के 24, विकास के 8, राजस्व के 60, अन्य 8 शिकायती प्रार्थना पत्र पड़े।


