आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मुबारकपुर
एक अभियुक्त तमन्चा व 2 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार।
आज़मगढ़: थाना मुबारकपुर अन्तर्गत ग्राम नीबी गाँव के पार सिक्स लेन के बगल मे अंगद यादव पुत्र कपिलदेव यादव निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ की सिधारी से घर वापस आते समय रात्रि करीब 10.30 बजे अभियुक्त पिन्टु यादव पुत्र रामकिशुन यादव निवासी कारीसाथ थाना जहानागंज आजमगढ़ आदि द्वारा योजना बनाकर हत्या कर देने तथा मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे वादी मुकदमा श्री इन्द्रजीत यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी बम्हौर थाना मुबारकपुर आजमगढ़ के लिखित तहरीर के अधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-49/2021 धारा- 302,120बी ,506 भादवि पंजीकृत कराया गया था ।
आज दिनांक 16.01.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र मय हमराह द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर अभियुक्त पिन्टु यादव पुत्र रामकिशुन यादव निवासी कारीसाथ थाना जहानागंज आजमगढ़ को जहानागंज सठियाव मार्ग पर स्थित सिक्स लेन पुल के पास से समय 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त से पास एक अदद तमन्चा .12 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर व हत्या मे प्रयुक्त एक मोटर साइकिल न0-PB10GA1232 सूपर स्पेलेण्डर बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण– अभियुक्त पिन्टु यादव पुत्र रामकिशुन यादव निवासी कारीसाथ थाना जहानागंज आजमगढ़ से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर बताया कि दिनाक 08.03.2021 की रात को अंगद यादव पुत्र कपिलदेव यादव निवासी नीबी बुजुर्ग थाना मुबारकपुर आजमगढ को अपने साथी बृजेश यादव उर्फ ललई यादव पुत्र इन्द्रासन यादव निवासी बलईसागर थाना जहानागंज आजमगढ के साथ मिलकर गोली मारकर गेहू के खेत में गला दबाकर हत्या कर दिये थे।
साहब करीब 5 से 6 महीना पहले मेरे ही गाव के मेरे साथी शिवानन्द उर्फ सोनू चौबे पुत्र जयनाथ चौबे निवासी कारीसाथ थाना जहानागंज आजमगढ़ के मोबाइल फोन से मैने रतन यादव जो मेरे ही गाव का है जो सिधारी स्थित अग्रेजी शराब की दुकान में अंगद यादव के साथ सेल्समैनी करता है के मोबाइल पर मुर्गे की दावत के लिए फोन किया तो रतन यादव के सहयोगी सेल्स मैन अगंद यादव ने फोन उठाया तो मैने पूछा कि रतन कहाँ है तो फोन उठाने वाले न कहा कि लैट्रीन करने गये है बात चीत के दौरान ही मुझसे व अगंद यादव से गाली गलौज हो गया इसके बाद फोन कट गया। इसके बाद रतन आये मुझसे बात किये और कहे कि तुम्हे मेरे सहयोगी सेल्समैन से ऐसे बात नही करनी चाहिए थी इसके बाद लगभग 10 मिनट बाद फिर अंगद यादव का फोन रतन के मौबाइल से आया और मुझे गाली देते हुए कहे कि तुम कितने बडे गुण्डे हो सामने आओगे तो देखूगा, मैं भी कम नही हूँ इस पर मैने कहा कि चलो जब मिलोगे तो तुम्हे पता चल जायेगा और तुम्हे छोडुगा नही, गोली मार दूगाँ ,इसके बाद रतन यादव से मुलाकात हुई तो सफाई दिया और बात खत्म हो गयी । इसी बीच मैं प्रधानी का चुनाव लडने की तैयारी करने लगा तथा रतन भी प्रधानी के चुनाव की तैयारी करने लगा कि दोनो लोग प्रचार करने लगे कि गांव में दुष्प्रचार होने लगा कि शराब का सेल्समैन ने गाली दिया और पिन्टू यादव कुछ नही कर पाये इस बात पर मुझे आत्मग्लानि हुई तो मैने यह बात अपने मित्र बृजेश यादव उर्फ ललई तथा शिवनन्द चौबे उर्फ सोनू को बताया एवं तीनो लोगो ने अगंद यादव की हत्या करने की योजना बनाई। बृजेश यादव उर्फ ललई यादव के पास पिस्टल था मेरे कहने पर ललई यादव हत्या करने के लिये तैयार हो गया शिवानन्द उर्फ सोनू चौबे को भी इस बात की जानकारी थी दिनाक 8.3.21 को मैं अपनी मोटरसाइकिल पी बी 10 जी ए 1232 सुपर स्पलेन्डर से अपने साथी ललई यादव को साथ लेकर जहानांगज से छतवारा होते हुए सिधारी स्थित अग्रेजी शराब की दुकान पर आया जहाँ पर मै दुकान से आगे बढकर अपनी गाडी खडी की मै गमछे से पगडी बाँधे था और गाडी चला रहा था तथा ललई यादव मुह मे गमछा लपेटकर दुकान के सामने भुजा बेच रहे भुजा वाले से भुजा खरीदा वही दुकान के बाहर खडी अंगद की मोटरसाइकिल सूपर स्पेलेण्डर UP50AE9103 जिसके नम्बर प्लेट के उपर एस का निशान बना हुआ था को पहचानकर नोट कर लिया तब बृजेश उर्फ ललई यादव ने बताया कि जो लडका शराब की दुकान के बाहर सफेद शर्ट पहने हुये खडा है। वही अंगद यादव है। कि उसे पहचान कर हम दोनो वहा करीब 8.00-8.30 बजे के करीब शाहगढ तिराहे पर आकर अगंद यादव का इन्तजार करने लगे कि रात करीब 10.20 बजे अगंद यादव अपनी मोटरसाइकिल से शाहगढ से बम्हौर के लिये मुडा तो हम लोगो ने मोटरसाइँकिल नम्बर व उसके नम्बर प्लेट पर बने एस के निशान को तस्दीक कर अंगद यादव की पहचान पुष्ट कर अपनी मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया। जैसे ही अगंद यादव सिक्स लेन के पहले ही पहुचा था कि उसको ओवर टेक कर मैने गाडी रोक दिया तथा गाली देते हुए कहा कि मै ही पिन्टु यादव हूँ इतने पर ललई यादव जो मेरी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा था उसने अपनी पिस्टल से अंगद यादव को गोली मार दिया। गोली लगने से अंगद यादव मोटरसाइकिल लेकर गिर गया और फिर खडा होकर गेहूँ के खेत की तरफ से भागने लगा कि हम दोनो भी अपनी मोटरसाइकिल छोडकर उसका पीछा करते हुए उसके पिछे दौडे की ललई यादव ने और फायर किया कि पिस्टल फस गयी। कुछ दूर जाकर गेहू के खेत में अंगद यादव लडखडाकर गिर गया जब हम लोग उसके पास पहुचे तो वह जिन्दा था कि उसे जिन्दा देख मैने अपना गमछा निकाला मैने और ललई ने उसके गले में फन्दा बनाकर हम दोनो गले को कसकर अंगद यादव की हत्या कर दिये अंगद यादव के मर जाने की पुष्टी करके हम दोनो लोग वहाँ से रोड पर आकर अंगद यादव की मोटरसाइकिल जो गिरी पडी था को खडाकर अपनी मोटर साइकिल लेकर शाहगढ़ से समेदा होते हुए जहानागंज से ललई यादव के घर जाकर उसको छोडकर अपने घर आकर सो गया ।
पंजीकृत अभियोग
1. मु0अ0सं0- 49/2021 धारा- 302,120बी ,506 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0-51/2021 धारा-3/25 आर्म्स एक्टथाना मुबारकपुर आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 205/18 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना जमनिया गाजीपुर
2. मु0अ0सं0 1121/17 धारा 3,25 आयुध अधिनियम थाना नन्द गज गाजीपुर
3. मु0अ0सं0 1/17 धारा 3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना फूलपुर प्रयागराज
4. मु0अ0सं0 185/17 धारा 395,397,412 भादवि थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर
5. मु0अ0सं0 122/18 धारा 395,397,412,342 थाना जमनिया गाजीपुर
6. मु0अ0सं0 106/17 धारा 386,379,396,201 भादवि थाना जलपाईगुडी प.बगांल
7. मु0अ0सं0 380/2017 धारा 323,392 भादवि थाना देवगाँव
8. मु0अ0सं0 49/2021 धारा 302,120बी,506 भादवि थाना मुबारकपुर
9. मु0अ0सं0 51/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर
बरामदगी
1. एक अदद तमन्चा.12 बोर व 2 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर ।
2. हत्या मे प्रयुक्त एक मोटर साइकिल न0- PB10GA1232 सूपर स्पेलेण्डर ।
गिरफ्तार अभियुक्त
पिन्टु यादव पुत्र रामकिशुन यादव निवासी कारीसाथ थाना जहानागंज आजमगढ़ ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ।
उ.नि. कमल नयन दूबे थाना मुबारकपुर आजमगढ़।
का.प्रमोद यादव थाना मुबारकपुर आजमगढ़।
हे0का0 उपेन्द्र यादव थाना मुबारकपुर आजमगढ़।
हे0का0 अम्बिका यादव थाना मुबारकपुर आजमगढ़।
हे0का0 धर्मेन्द्र यादव थाना मुबारकपुर आजमगढ़।
हे0का0 आफताब खान थाना मुबारकपुर आजमगढ़।
