आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- कप्तानगंज
आज़मगढ़। वादी मुकदमा मिलन सोनकर पुत्र जगदीश सोनकर निवासी ग्राम व थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा पंपिंग सेट चोरी होने के सम्बन्ध में मा0 न्यायालय के आदेश से मु0अ0सं0 12/2021 धारा 379 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ पर पंजीकृत कराया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है ।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर आजमगढ के दिशा निर्देशन व कुशल नेतृत्व में चलाये गये अभियान के तहत आज दिनांक 16.03.2021 को तलाश वांछित अपराधी व वारण्टी की गिरफ्तारी के क्रम में देखभाल क्षेत्र व वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तरी में मामूर होकर मुखबिरी सूचना पर उ0नि0 उमेश चन्द मय हमराहियान द्वारा नामजद अभियुक्त महेन्द्र राम पुत्र लेदा सा0 भितेहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष को दबिश देकर अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया तथा अभियुक्त के पास से पंपिंग सेट का हेड (सी बैंण्ड) लोहे का बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 12/2021 धारा 379 भादवि बढ़तरी धारा 411 भादवि थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
महेन्द्र राम पुत्र लेदा सा0 भितेहरा थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़
बरामदगी
पंपिंग सेट का हेड (सी बैंण्ड) लोहे का अभियुक्त के पास से बरामद हुआ
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
1. उ0नि0 उमेश चन्दथाना कप्तानगंज
2. मु0आ0 सन्तोष यादव
3. कां0 रवि विश्वकर्मा
4. कां0 दिनेश यादव