Breaking News

दीदारगंज: पुलिस मुठभेड़ में ₹25000 का ईनामिया अपराधी घायल, गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना दीदारंगज

25,000/- रु का ईनामिया एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड मे घायल।

एसटीएफ उ0प्र0 लखनऊ की टीम व थानाध्यक्ष दीदारगंज  व थानाध्यक्ष बिलरियागंज  आजमगढ़ की पुलिस द्वारा मुठभेड मे  एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार।

गिरफ्तारी का विवरणः-  
                 
एस0टी0एफ0 व थाना स्थानीय की पुलिस को समय समय पर ईनामियाँ अपराधियों की गिरफ्तारी व आवश्यक कार्यवाही हेतु आदेश-निर्देश दिये जाते रहे है:-
                       
इसी क्रम में जनपद आजमगढ़ के 25000/- रुपये के ईनामियाँ कुख्यात अपराधी बदरे आलम उर्फ कल्लू पुत्र नजीर निवासी ग्राम विन्दवल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार करने हेतु एस0टी0एफ0 की एक टीम उ0नि0 सत्येन्द्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी, जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि जिस बदरे आलम उर्फ कल्लू कि तलाश कर रहे है वह आजमगढ़ में गौ तस्करी का काम कर रहा है,आजमगढ़ से पकडा जा सकता है. सूचना पर  उ0नि0 सत्येन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह आज दिनांक 16.3.2021 को जनपद आजमगढ़ के थानाक्षेत्र दीदारगंज के मार्टीनगंज पर पहुँचा. मुखबिर ने आकर बताया कि जिस बदरे आलम उर्फ कल्लू कि तलाश आप लोग कर रहे है वह थोड़ी देर मे गौतस्करी करने के उद्देश्य से सोंगर पुलिया से होते हुये ग्राम भादो जाने वाला है.  इस सूचना पर मुखबिर के बताये गये स्थान सोंगर पुलिया के पास पहुँचे तथा थानाध्यक्ष दीदारगंज,आजमगढ़ को जरिये दूरभाष सहायतार्थ सोंगर पुलिया पर पहुँचने हेतु बताया गया,कुछ समय बाद थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह सोंगर पुलिया पर पहुँचे,जिन्हे मुखबिर की सूचना से अवगत कराया गया. कुछ ही देर में एक मोटर सायकिल पर दो व्यक्ति आते हुये दिखाई दिये . पुलिस वालो ने मोटर सायकिल सवार व्यक्तियो को टार्च व हाथ से रुकने का इशारा किन्तु मोटर सायकिल सावर व्यक्ति नही रुके बल्कि हम पुलिस वालो को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किये कि गोली उ0नि0 सत्येन्द्र विक्रम के कान के बगल से सनसनाते हुये निकल गयी तथा मोटर सायकिल सवार मोटर सायकिल को और तेज गति से चलाते हुये ग्राम भादो की तरफ भागे कि हम पुलिस वालो ने उक्त संदिग्ध मोटर सायकिल सवार बदमाशो का पिछा करते हुये थानाध्यक्ष दीदारगंज,आजमगढ़ ने गाडी में लगे वायरलेस सेट के माध्यम से थाना दीदारगंज व डी0सी0आर0 को चेकिंग हेतु अवगत कराया गया कि इस सूचना पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह जैसे ग्राम भादो ईट भट्टे से कुछ दूर पहले ही थे कि उक्त मोटर सायकिल सवार बदमाश सामने से आ रही पुलिस की गाड़ी एवं पीछे से आ रही पुलिस की गाड़ी से अपने आपको घिरता देखकर हम पुलिस वालो जो लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किये. बदमाश एकाएक अपनी मोटर सायकिल ईट भट्टे की तरफ मोड़ने का प्रयास किये कि मोटर सायकिल लड़खड़ा गयी तथा पीछे बैठा व्यक्ति गिर गया तथा हम पुलिस पार्टी द्वारा अपनी-अपनी गाड़ियों से उतरकर आड़ लेकर बदमाशो को चुनौती दी। पुलिस पार्टी के चेतावनी देने पर अपने आपको घिरता हुआ देखकर एक बदमाश ने ललकारते हुये अपने दूसरे साथी से कहा कि हम लोग पुलिस से घिर गये है,जल्दी फायर करो और सालो को जान से मार दो,जिन्दा न बचने पायें,देखते हैं कि कैसें हम लोगो को पकड़ते है । तभी एक बदमाश द्वारा अपने पास लिये तंमचे से हम पुलिस वालो को जान से मारने की नीयत से लक्ष्य बनाकर फायर कर दिये कि गोली थानाध्यक्ष दीदारगंज,आजमगढ़ के सिर के ठीक उपर से सनसनाते हुये निकल गयी और थानाध्यक्ष दीदारगंज बाल बाल बच गये । उनि0 सत्येन्द्र विक्रम सिंह व थानाध्यक्ष दीदारगंज संजय कुमार सिंह व थानाध्यक्ष बिलरियागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह द्वारा आत्मरक्षार्थ अपने-अपने लिये सरकारी पिस्टल से एक-एक राउण्ड सीमित फायर किया गया कि तभी एक बदमाश जोर से चिल्लाया कि मुझे गोली लग गयी है व जमीन पर बैठकर पुनः तमंचा लोड़ करने का प्रयास करने लगा कि हम पुलिस वालो द्वारा एक बारगी घेर कर जान की परवाह किये बिना आवश्यक बल प्रयोग करते हुये समय करीब 11.20 बजे पकड़ लिया गया । 
एक बदमाश अन्धेरे का लाभ उठाकर मौके से मोटर सायकिल से भागा,जिसका पीछा थानाध्यक्ष दीदारगंज संजय कुमार सिंह मय फोर्स के द्वारा किया गया । किन्तु कुछ देर बाद थानाध्यक्ष दीदारगंज मय फोर्स के वापस आकर बताया गया कि बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा। पकडे गये बदमाश से इसका नाम पता पूछते हुये भागने व फायरिंग का कारण पूछा गया तो दर्द से कराहते हुये अपना नाम बदरे आलम उर्फ कल्लू पुत्र नजीर निवासी ग्राम विन्दवल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 38 वर्ष बताया,जिसकी जामा तलाशी ली गयी तो पहने हुये पैन्ट की दाहिने जेब से एक अदद डी0एल0 तथा बाये जेब से 1310/- रुपया तथा एक अदद तमंचा .315 बोर 03 अदद खोखा कारतुस व एक अदद जिन्दा कारतुस बरामद हुआ जिसे बाजाफ्ता बाकायदा हिरासत/ कब्जा पुलिस में लिया गया । सम्पूर्ण घटना की सूचना जरिये मोबाइल फोन व सरकारी वाहन में लगे वायलेस सेट के माध्यम से उच्चाधिकारीगण व जिला नियन्त्रण कक्ष को दी गयी 

गिरफ्तार अभियुक्तः-  बदरे आलम उर्फ कल्लू पुत्र नजीर निवासी ग्राम विन्दवल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

पंजीकृत अभियोगः-

 मु0अ0सं0  38 /21 धारा 307 भादवि थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ 
   मु0अ0सं0 39/21 धारा 3/7/25 आयुध अधिनियम थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़   

अपराधिक इतिहास अभि0 कल्लू उर्फ बदरेआलम पुत्र नजीर सा0 बिन्दवल थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़

1. मुं.अ.स. 263/02 धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़
2. मुं.अ.स 52/08 धारा 147/323/506/504 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
3.मुं.अ.स 98/11 धारा 307 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
4. मुं.अ.स 99/11 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़
5.मुं.अ.स 480/11 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0 जीयनपुर आजमगढ़
6.मुं.अ.स 19/12 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़
7. मुं.अ.स 234/12 धारा 110जी दं0प्र0सं0 बिलरियागंज आजमगढ़
8.मुं.अ.स 275/12 धारा 10 गुण्डा अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़
9.मुं.अ.स 173/13 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़
10. मुं.अ.स 352/13 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रु0 नि0 अधि0 व 279/427 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
11. मुं.अ.स 111/17 धारा 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़
12.मुं.अ.स 112/17 धारा 307 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
13. मुं.अ.स 167/17धारा 420 भादवि व 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रु0 नि0 अधि0व 420/467/468/471 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
14.मुं.अ.स 125/18धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़
15.मुं.अ.स 162/19धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रु0 नि0 अधि0 व 307 भादवि कप्तानगंज आजमगढ़
16.मुं.अ.स 44/20धारा 3/5/8 गोवध नि0 अधि0 बिलरियागंज आजमगढ़
17.मुं.अ.स 60/20धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट कप्तानगंज आजमगढ़
18.मुं.अ.स 131/20 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट बिलरियागंज आजमगढ़
19. मुं.अ.स 218/20धारा 307/34 भादवि बिलरियागंज आजमगढ़
20. मुं.अ.स 65/21 धारा 419/420/467/468/471/307 भादवि व 3/5ए/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता नि0 अधि0 महराजगंज. आजमगढ़
21. मुं.अ.स. 38/21 धारा 307 भादवि दीदारगंज आजमगढ 
22. 39/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम दीदारगंज आजमगढ 

बरामदगी-

01 अदद तंमचा .315 बोर
03 अदद खोखा कारतूस व
01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 
01 अदद डी0एल0 व 1300/- रुपये नकद 

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

1उ0नि0 सत्येन्द्र विक्रम सिंह मय हमराह मुख्य आरक्षी मो0 अरशद व मुख्य आरक्षी नीरज पान्डेय व कमाण्डो मुख्य आरक्षी विरेन्द्र सिंह मय वाहन सरकारी बोलोरो UP 32 EG 0392 चालक मो0 अफजल एस0टी0 एफ0 टीम 
2.थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व का0 दिनेश सोनकर व का0 सुनील कुमार प्रजापति व म0का0 अनामिका सिंह सेंगर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ 
3.थानाध्यक्ष बिलरियागंज श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह का0 अजय सिंह व का0 संजीव सिंह थाना बिलरियागंज आजमगढ 

नोट-  अन्य कोई उल्लेखनीय –अभियुक्त थाना बिलरियागंज आजमगढ का एचएस है तथा थाना महराजगंज से 25000 रु का ईनामिया है ।

और नया पुराने