Breaking News

श्री के एन सिंह महिला पीजी कॉलेज में योग शिविर का हुआ समापन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़- सगड़ी तहसील के श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर में बीएड विभाग के पाठ्यक्रम के तहत योग शिविर के तहत योगाभ्यास कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आज सुबह 11:00 बजे महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती गान प्रस्तुत किया।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी छात्राओं ने आयोजित कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को योग से फायदों के विषय में विभिन्न जानकारियां दी गई और जीवन में योगाभ्यास के फायदे भी बताए गए।
इसमें छात्रों को योग के कई लाभकारी आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही हर आसन से जुड़ी शारीरिक व मानसिक लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया गया कि योग करने से शारीरिक व मानसिक अनेक फायदे होते हैं। योगाभ्यास के दौरान बताया गया कि योग के विभिन्न आसनों से शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचता है। योग में शरीर के हर छोटे से छोटे अंग का व्यायाम होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक कोई भी योग के आसन कर सकता है।
साथ ही छात्राओं को योग से संबंधित विभिन्न जानकारियां देने के साथ ही उनके जीवन में योग के फायदों के बारे में भी बताया गया है, और उन्हें इस बात के लिए जागरूक भी किया गया है कि यदि वह योग नियमित रूप से करती है तो जीवन भर निरोग रह सकती है।
इस दौरान शिविर में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को प्रशस्ति पत्र भी महा विद्यालय परिवार की तरफ से वितरित किया गया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी ने कहा कि- योग स्वस्थ्य जीवन की सकारात्मक दिशा है। ध्यानयोग अभ्यास कराया गया। ध्यान योग करने से मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ती है, जिससे परीक्षा के समय याद करने में आसानी होती है। योग शास्त्र में कहा गया है कि शरीर स्वस्थ है तो मन स्वस्थ तथा मन स्वस्थ है तो आगे बढ़ सकते हैँ।
कार्यक्रम का संचालन प्रियंका यादव और अंजली वर्मा ने किया।
इस अवसर पर अंजली, रंजना, प्रियंका, अनुप्रिया, ऋषिका, पूर्णिमा शालिनी सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रही।

और नया पुराने