आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 16 मार्च -- कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत कोविड-19 के गाईडलाइन एवं सोशल डिस्टेन्सिंग का अनुपालन करते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में तहसील मेंहनगर के सभागार में सम्पूूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि इसमे किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी, जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण शासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर कुल 77 मामले आये, जिसमे से 34 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष 43 मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये गये। प्राप्त मामलों में राजस्व के 51, नगर पंचायत मेंहनगर 02, विद्युत के 04, पुलिस के 08, विकास के 11, शिक्षा के 01 मामले शामिल हैं।
आवेदक मंगरा बनवासी पत्नी लालचन्द बनवासी ग्राम-भिटकाशों तहसील मंेहनगर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रार्थिनी गरीब मजदूर व मुसहर जाति के है, रहने के लिए आवास नही है, कई वर्षो से ग्राम पंचायत से कहने पर भी आज तक आवास नही मिल पाया है। जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीदार व खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरण की जांच करते हुए पात्र होने की दशा में आवास दिलाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन-जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत निस्तारित करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि यदि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए तो जनता को मुख्यालय तक नही जाना पड़ेगा, इसलिए अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर प्रारम्भिक स्तर पर ही जन समस्या का वास्तविक निस्तारण कर दें।
इसी के साथ जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विकास खण्ड पल्हना, मियांपुर, बासदेवा में वृहद गो-संरक्षण केन्द्र व वृहद गो-संरक्षण केन्द्र में प्रस्तावित भूमि पर कटीलेतार की फंेसिंग कार्य का लोकार्पण फीता काट कर किया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि गो-संरक्षण केन्द्र की स्वीकृत लागत रू0 120 लाख वृहद गो-संरक्षण केन्द्र में प्रस्तावित भूमि पर कटीलेतार की फंेसिंग कार्य की स्वीकृति लागत रू0 5.09 लाख है। उक्त गो-सरंक्षण केन्द्र में 152 पशु संरक्षित है। उनके लिए चार-पानी की प्र्याप्त व्यवस्था की गयी है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी मंेहनगर प्रियंका प्रिर्यदर्शी, सीवीओ डा0 वीके सिंह, पीडी अभिमन्यू सिंह, सहित संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





