Breaking News

मंडल स्तरीय आरोग्य पशु शिविर और मेला का हुआ आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए पशु विभाग उनके उनके घर ले पशुपालक लाभ : गौरव कुमार

6135 की संख्या में पशुपालक मेला से हुए लाभान्वित।

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ब्लाक अजमतगढ़ के बेरमा ग्राम सभा में मंडल स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य शिविर व मेला का आयोजन पशुपालन विभाग द्वारा किया गया। जिनमें सैकड़ों की संख्या में पशुओं का निशुल्क इलाज व दवा उपलब्ध कराई गई इस दौरान पशुपालकों को पशुओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस दौरान कुल 6135 किसानो को किया गया लाभान्वित।
 वही बेरमा ग्राम सभा में बृहद पशु आरोग्य शिविर व मेला के दौरान 6 हजार से अधिक की संख्या में पशुओं में गाय, भैंस, बकरी, भेड़, कुत्ता, पड़िया, बछिया आदि पशुओं का निशुल्क इलाज व पशु आहार वितरित किया गया। वही कैंप लगाकर आजमगढ़ मऊ और बलिया से आए पशु डॉक्टरों के द्वारा बांझपन चिकित्सा, बधियाकरण, सामान्य चिकित्सा, पशुधन बीमा, टीकाकरण, शल्य चिकित्सा की जानकारी दी गई। इस दौरान पशुओं की टैगिंग के लिए पशुपालकों को प्रेरित कर उनसे होने वाले लाभ भी बताए गए। वही पशुपालकों को पशु आहार पेट के कीड़े मारने की दवा पशुओं को गर्मी आने की दवा कैलशियम पाउडर इत्यादि निशुल्क वितरित किया गया।
मंडल स्तरीय पशु आरोग्य शिविर मेला में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम सदर गौरव कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि- पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए पशुपालन विभाग उनके घर आया हुआ है जिसका पशुपालक लाभ लें।
वहीं उन्होंने पशुओं के टैगिंग से होने वाले लाभ की भी जानकारी दी और मेले की प्रशंसा कर पशुपालन विभाग को अन्य स्थानों पर आयोजन के लिए प्रेरित किया। वही पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ वीके सिंह ने कहा कि यह मेला एवं शिविर राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी समारोह के रूप में किसानों के लाभ के लिए लगाया गया है।
जिसमें समस्त पशुपालकों को विभिन्न प्रकार की दवाइयां टैगिंग आदि वितरित की गई वह जानवरों का इलाज शल्य चिकित्सा आदि कराई गई एव पशुपालकों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई।
जिससे कि किसान पशुपालक उचित लाभ उठा सकें ।इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में सगड़ी विधायक बंदना सिंह, डॉ सुरेंद्र सिंह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ वीके सिंह,डॉक्टर ए के सिंह,डॉक्टर एम प्रसाद,डॉक्टर विनोद यादव,डॉक्टर पंकज मोहन,उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त डॉक्टर विनोद डॉ दुर्गाराम मौर्य डॉ रामसजग,प्रकाश मोहन राय,अरुण गुप्ता पशुपालकों को पशुपालन साहित्य पुस्तक वितरित किया।
कार्यक्रम का संचालन कमला सिंह, अध्यक्षता पशुपालक कल्पनाथ यादव ने किया।

और नया पुराने