आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
12 करोड़ की लागत से गांगे पुर मठिया रिंग बांध पर होरहा ठोकर का निर्माण।
दो दिन पूर्व निर्माण कार्य देख भड़क उठी थी सगड़ी विधायक बन्दना सिंह।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के महुला गढ़वाल बांध पर गांगेपुर मठिया गांव के पास 12 करोड़ की लागत से रिंग बांध पर ठोकर का निर्माण किया जा रहा है। जिस की हकीकत जानने 17 मार्च को सगड़ी विधायक बन्दना सिंह ने रिंग बांध का दौरा किया था।इस दौरान ठोकर के निर्माण का जायजा लेते हुए हकीकत जाना और मौके पर मौजूद ठेकेदार अवर अभियंता आदि को जमकर फटकार लगाई और काफी नाराजगी व्यक्त करते हुए मामले को विधानसभा में उठाने व जांच कराने की मांग की थी। जिस संबंध में शुक्रवार को उन्होंने जिलाधकारी आजमगढ़ एवं मंडल आयुक्त आजमगढ़ को पत्र लिखते हुए शिकायत व मांग की है कि बंधे पर रिंग बांध में ठोकर का निर्माण जो 12 करोड़ से ऊपर की लागत से किया जा रहा है उसमें खुलेआम मानकों की अनदेखी की जा रही है।जहां पर न तो ड्रोन कैमरा लगाया गया है नहीं सीसीटीवी नायलॉन कैरेट,ईसीसी,सीमेंट आदि लगाए जा रहे हैं। ठेकेदार द्वारा बाढ़ खंड के अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया कार्य का निर्माण किया जा रहा है। वह भी कार्य इतना धीमा हो रहा है कि बाढ़ के पूर्व पूरा होने की संभावना बहुत ही कम है। जिसको देखते हुए विधायक द्वारा मंडलायुक्त व जिलाधिकारी से टीएसी जांच टीम गठित करके किए जाने की मांग करते हुए पत्र लिखा है।उन्होंने बताया कि यदि यह उचित कार्रवाई तत्काल नहीं हुई तो इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी वार्ता की जाएगी और एक पत्र मुख्यमंत्री को भेजा जा रहा है। जिसमें कड़े शब्दों में उन्होंने देवारा वासियों के साथ बार-बार बाढ़ खंड द्वारा हो रहे छल को दर्शाते हुए कहा कि- बाढ़ खंड हमेशा बाढ़ में ही कार्य कराने के लिए तत्पर रहता है जिसकी मुख्य वजह गोलमाल कर बड़ा घोटाला किया जाता है। जिसकी हकीकत हमने 2 दिन पूर्व मौके पर जाकर देखा है। जिससे मैं काफी व्यथित और दुखी हूं यदि बांध पर बन रहे ठोकर के लिए कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो मुख्यमंत्री से वार्ता भी की जाएगी और इस मामले को विधानसभा में भी उठाया जाएगा।


