Breaking News

कोरोना के दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा प्रातः रेलवे स्टेशन का किया गया निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 15 मार्च -- मुम्बई सहित अन्य महानगरों में कोविड-19 महामारी का संक्रमण बढ़ रहा है। अन्य महानगों से ट्रेनों के माध्यम से यात्री जनपद आजमगढ़ में आ रहे है। इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा प्रातः रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन के दोनों मुख्य गेट पर कोविड-हेल्प डेस्क बनाना सुनिश्चत करें। इसी के साथ ही आजमगढ़ स्टेशन पर आने वाले यात्रियों का र्थमल स्कैनिंग कराये एवं उनका नाम, पता व मो0नं0 दर्ज कर सूची तैयार कराये। 
जिलाधिकारी ने बताया कि जीजीआईसी आजमगढ़ में कोविड कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है। उन्होने बताया कि जो उक्त सूची तैयार की जा रही है वह कन्ट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी समिति को उपलब्ध करायी जायेगी।

इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा बस स्टेशन रोडवेज का निरीक्षण किया गया। उन्होने बताया कि जा बसंे जनपद आजमगढ़ के बाहर से आ रही है। परिचालक के माध्यम से सभी यात्रियांे को बस स्टेशन रोडवेज परिसर में उतारा जायेगा। उन्होने उतरने वाले यात्रियों का नाम व पता एवं मो0नं0 दर्ज करने के लिए सम्बधित अधिकारी को निर्देश दिए। तैयार किये गये उक्त यात्रियों की सूची को जीजीआईसी आजमगढ़ में स्थापित कोविड कन्ट्रोल रूम के माध्यम से निगरानी समिति को उपलब्ध करायी जायेगी। इसी के साथ सम्बन्धित व्यक्तियों का माॅनिटरिंग निगरानी समिति द्वारा की जायेगी।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र सिंह, एसपी सिटी पंकज कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर गौरव कुमार, ईओ नगरपालिका शुभनाथ आदि सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने