आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 15 मार्च -- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा रोडवेज से बवाली मोड़, सिधारी बन्धा से कलेक्ट्रेट, अग्रसेन चैराहा के साथ पटरियों का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ रोडवेज के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रोडवेज पर स्थापित ंिपंक महिला शौचालय मेें एक व्यक्ति द्वारा कम्प्यूटर व सीसीटीवी लगाकर कब्जा किया गया था।जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बनिधत अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त अबैध कब्जे की जांचक करा कर अवैध कब्जा हटवाये एवं एफआईआर दर्ज कराये।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा रोडवेज से बवाली मोड़ तक पैदल चल कर पटरियों/नालियों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका आजमगढ़ को निर्देश दिए कि पटरियों/नालियांे की साफ-सफाई व क्षतिग्रस्त पटरियों का मरम्मत कराना सुनिश्चित करें इसी के साथ ही पटिरियों पर अबैध कब्जा हटवाना भी सुनिश्चित करें।


