Breaking News

जीयनपुर: हत्या में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़: दिनांक 11.02.2021 को आवेदक अबू सहमा पुत्र कुतबुद्दीन निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र में प्रतिवादी वकार पुत्र गयासुद्दीन निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ व दो व्यक्ति नाम पता अज्ञात द्वारा द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर वादी के भाई आलम उम्र 32 वर्ष को गोली मारकर हत्या कर देने तथा वादी को जान माल की धमकी देना के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया था। , प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 48/21 धारा- 302/506/34 भादवि पंजीकृत किया गया था । जिसमे अभियुक्त जीशान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया था। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित/वारण्टी गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत दिनांक 12.03.2021 को प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह मय हमराह का0 मन्टू यादव, का0 राजन शर्मा, म0का0 साधना तोमर म0का0 नीलम देवी के क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0अ0सं0 48/21 धारा 302/506/34 IPC से सम्बन्धित अभियुक्त जीशान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ यूनियन बैक अन्जान शहीद के बगल मे गुमटी के पास खड़ा है कही जाने के फिराक में है। इस सूचना पर SHO मय हमराही के अभियुक्त उपरोक्त को समय 23.30 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।


गिरफ्तार अभियुक्त

जीशान पुत्र शेर मोहम्मद निवासी अशरफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 48/21 धारा 302/506/34 IPC थाना जीयनपुर आजमगढ़  

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक हिमेन्द्र सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 मुकेश सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 
3. का0 राजन शर्मा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 मन्टू यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
5. म0का0 नीलम देवी थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
6. म0का0 साधना तोमर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 31 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने