Breaking News

सरकार के स्वच्छ भारत मिशन की हवा निकालता चुनूगपार का प्राथमिक विद्यालय।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी से की गई लेकिन प्रधान ने कहा कि विद्यालय के विकास के लिए हमारे पास बजट नहीं है ।
विद्यालय में कूड़े का अंबार सफाई कर्मी प्रधान के घर हाजिरी लगाकर रहता है गायब। 
सगड़ी 
गांव की सरकार की देखरेख में कूड़े और गंदगी के अंबार के बीच पढ़ने को विवश नौनिहाल बच्चे। इसके बाद जब प्रधानाध्यापक रामप्यारे रामसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शौचालय की स्वच्छता साफ-सफाई बाउंड्री के लिए ग्राम प्रधान को बीते 20 दिसंबर को लिखित रूप से सूचना दी गई और मौखिक रूप से कहा भी गया लेकिन ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने विद्यालय की साफ सफाई और विकास के लिए बजट न होने की बात कहते हुए बातों को अनसुना कर दिया उन्होंने बताया कि सफाई कर्मी भी सिर्फ प्रधान के घर हाजिर लगाकर गायब रहता है।
विद्यालय में कुछ 114 बच्चे रजिस्टर्ड है मौके पर 30% बच्चे विद्यालय में मौजूद रहे। कुल 6 अध्यापक कार्यरतहै जो उपस्थित रहे।
 विद्यालय के रख रखाव स्वच्छता के बावत ग्राम प्रधान गुलाम रब्बानी ने पूछने पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

और नया पुराने