Breaking News

श्री के एन सिंह महिला पीजी कॉलेज में योगाभ्यास के माध्यम से छात्राओं को बताए गए लाभ।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़- सगड़ी तहसील के श्री केएन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर में बीएड विभाग के पाठ्यक्रम के तहत योग शिविर संचालित कर योगाभ्यास कार्यक्रम मे छात्राओं को योग से फायदों के विषय में विभिन्न जानकारियां दी गई और जीवन में योगाभ्यास के फायदे भी बताए गए।
इसमें छात्रों को योग के कई लाभकारी आसनों का अभ्यास कराया गया। साथ ही हर आसन से जुड़ी शारीरिक व मानसिक लाभ के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। बताया गया कि योग करने से शारीरिक व मानसिक अनेक फायदे होते हैं। योगाभ्यास के दौरान बताया गया कि योग के विभिन्न आसनों से शरीर के अलग-अलग हिस्सों को फायदा पहुंचता है। योग में शरीर के हर छोटे से छोटे अंग का व्यायाम होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक कोई भी योग के आसन कर सकता है।
योग प्रशिक्षक नीतू मिश्रा ने बताया कि- छात्राओं को योग से संबंधित विभिन्न जानकारियां देने के साथ ही उनके जीवन में योग के फायदों के बारे में भी बताया गया है, और उन्हें इस बात के लिए जागरूक भी किया गया है कि यदि वह योग नियमित रूप से करती है तो निरोग जीवन भर रह सकती है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी ने कहा कि- योग स्वस्थ्य जीवन की सकारात्मक दिशा है। ध्यानयोग अभ्यास कराया गया। ध्यान योग करने से मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ती है, जिससे परीक्षा के समय याद करने में आसानी होती है। योग शास्त्र में कहा गया है कि शरीर स्वस्थ है तो मन स्वस्थ तथा मन स्वस्थ है तो आगे बढ़ सकते हैँ।
इस अवसर पर सारिका सिंह, प्रतिभा गौतम, रीना भारती, प्रियंका शालिनी सहित सैकड़ों छात्राएं मौजूद रही।

और नया पुराने