आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पी.जी. कॉलेज मालटारी के बीएड बड़ा हाल में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह पूर्वक मनाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी एवं रोवर्स रेंजर्स के छात्र-छात्राओं द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ रोशनी गुप्ता के सरस्वती वंदना और रवि मौर्य के स्वागत गीत से प्रारंभ हुआ। मोनिका ने अपना देश भक्ति गीत प्रस्तुत करते हुए कहा कि "सारे जहां से प्यारी मेरे भारत की बेटी सारे जहां पे भारी मेरे भारत की नारी", कामिनी रस्तोगी ने "हम उस देश के वासी हैं जो देश कभी ना हारा है ", पंकज कुमार "होठों पर गंगा हो हाथों में तिरंगा हो", अंतिमा ने सरस्वती वंदना और रविशंकर मौर्य ने "देखो हमारी ओर और पहचानो हमें, हम वही हैं जो बाण भेजकर धरती से धारा निकाल दिया करते थे, एक उंगली पर गोवर्धन उठा लिया करते थे"।
शिवांगी मोदनवाल "बेटी जब ससुराल जाती है अचानक बेटी बहू बन जाती है", रघुनंदन सिंह "हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए" आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ.शैलेश सिंह ने इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। छात्र जागरूक हों और अनवरत अपने काम को निष्ठा पूर्वक करते हुए देश की सेवा करें, आगे आपने बताया कि सन 1857 की क्रांति जो मेरठ से हुई थी देश को स्वतंत्र कराने का श्री गणेश हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. नितेश जायसवाल ने स्वतंत्रता के संदर्भ में छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता एक ऐसी निधि है जो जब तक नहीं मिली थी तब तक महत्व समझ आ रहा था हम किसी कार्य को करने के लिए स्वतंत्र नहीं थे,अब इसको बनाए रखना है जिसके हेतु छात्र- छात्राओं को सजग रहकर के अपना कार्य करने की आवश्यकता है।आगे आपने देश को स्वतंत्र कराने में गरम दल और नरम दल की व्याख्या की।
खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत राय ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत रूपी ज्ञान तब मिलेगा जब ज्ञान के मंदिर का उपयोग ज्ञान हेतु करेंगे।
आप अपने छात्र धर्म का पालन कर, योगः कर्मसु कौशलम् की बात कह कर के अआपने कर्म करने का उपदेश दिया।
संस्था के प्रबंधक दिनेश कुमार राय ने आजादी क्या है इसके महत्व पर प्रकाश डाला। आगे आपने कहा कि आप आर्थिक रूप से समृद्ध बने तभी देश की सेवा भी ठीक से कर पाएंगे ,आपने इलेक्ट्रिक उत्पादन और डांडी यात्रा आदि का भी उल्लेख किया।
संस्था के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपके अनुशासन की क्षमता बढ़ती है,हम लोग भिन्न -भिन्न रूप, रंग, आकार ,जाति ,धर्म, भाषा, क्षेत्र के हैं किंतु देश के विकास में हम सभी एक हैं और सामूहिक रूप से एक रह कर के ही देश को और मजबूती प्रदान कर सकते हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. शैलेश पाठक ने संचालन किया और आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समय पर राष्ट्रीय सेवा योजना, रोवर रेंजर तथा एन.सी.सी के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।


