Breaking News

जीयनपुर:01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- जीयनपुर

आज़मगढ़:  दिनांक 06.02.2021 को वादी फरीद अहमद पुत्र नजीर अहमद निवासी शाहपुर नेवादा थाना जीयनपुर आजमगढ के लिखित तहरीर के आधार पर प्रतिवादी द्वारा वादी से पाँच हजार रुपये गुण्डा टैक्स मांगना मना करने पर तंमचा निकालकर धमकी देने के सम्बन्ध में दी गयी थी, प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/2021 धारा 386 IPC पंजीकृत किया गया था ।
 आज दिनांक 02.04.2021 को उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय मय हमराह ईगल मोबाइल के कर्म0गण का0 अवनिश यादव व का0 शशांक मिश्रा के देखभाल क्षेत्र तलाश वाँछित अपराधी कस्बा जीयनपुर में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की मु0अ0सं0 44/2021 धारा 386 IPC से सम्बन्धित व्यक्ति अल्लीपुर मोड़ पर खङा है कही जाने की फिराक में साधन का इन्तजार कर रहा है इस सूचना पर विश्वाश कर मय हमराह कर्म0गण मय मुखबिर को साथ लेकर अल्लीपुर मोङ से कुछ पहले पहुँचा ही थे कि मुखबिर खास इशारा करके बता कि जो ब्यक्ति चक्की के सामने मोड़ पर खड़ा वही ब्यक्ति है और हट बढ गया कि पुलिस टीम द्वारा एक बारगी घेर कर पकङने का प्रयास किया गया को भागने लगा कि रोड के किनारे स्थित खेतो में गड्ढा होने के कारण गिर गया कि हमराही कर्म0गणो की मदद से 10 कदम की दुरी पर पकङ लिया गया। पकङे गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम बिजय यादव पुत्र सचिन यादव पुत्र शिवचन्द यादव सा0 हसनपट्टी थाना जीयनपुर आजमगढ बताया कारण गिरफ्तारी बताते हुए बाजाफ्ता बाकायदा समय करीब 13.40 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

आपराधिक इतिहास

(1)-मु0अ0सं0 348/13 धारा 147/302/120बी भादवि0व 7 सीएल एक्ट
(2) मु0अ0सं0 350/13 धारा 147/148/336/302/353/332/333/341/435/436 भादवि0  व 7 सीएल एक्ट
(3) मु0अ0सं0 467/13 धारा 3(1) यूपी गैगेस्टर एक्ट
(4) मु0अ0सं0 315/2020 धारा 147/149/386/507 भादवि0
(5) मु0अ0सं0 395/2020 धारा 384/504 भादवि0
(6) मु0अ0सं0 44/2021 धारा 386 भादवि0

गिरफ्तार अभियुक्त

 बिजय यादव पुत्र सचिन यादव पुत्र शिवचन्द यादव सा0 हसनपट्टी थाना जीयनपुर आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 अखिलेश चन्द्र पाण्डेय थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 अवनीश सिंह थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. का0 शंशाक मिश्रा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़

नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 34 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।

और नया पुराने