आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओलमापुर गांव के दलित बस्ती में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल गांव निवासी युवक धनंजय पुत्र पलटन उम्र 25 वर्ष अपने बुआ के घर आया था, और सुबह मृत मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है। धनंजय पुत्र पलटन उम्र 25 वर्ष निवासी गढ़वल थाना मुबारकपुर अपने घर से शाम 4 बजे अपने बुआ के घर के लिए निकला। रात्रि 10 बजे बुआ के घर पहुंचा किंतु परिजनों ने आरोप लगाया कि 11 बजे दिन से ही उसकी मोबाइल बंद हो गई। घर के बाहर चारपाई पर सुबह जब परिजनों व स्थानीय गांव के लोगों ने मृत देखा तो जीयनपुर पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परिजनों की तहरीर के आधार पर आजमगढ़ जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर बुआ के पुत्र वीरेंद्र को पकड़ लिया और हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी दो-तीन बार बुआ के लड़कों से मारपीट हो चुकी थी। आरोप लगाया कि वीरेंद्र की पत्नी से अवैध संबंधों के चलते मामा के लड़के धनंजय की मारपीट में रात्रि में मौत हो गई। मृतक धनंजय तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई संजय उम्र 28 वर्ष और छोटा भाई नारद उम्र 20 वर्ष उसकी माता तारा देवी का रो रो कर बुरा हाल था। धनंजय का 12 दिसंबर 2020 को पूनम निवासी करमपुर से विवाह हुआ था।