आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
गैर जनपद स्थानांतरण पर सीओ सगड़ी के कार्यों की लोगो ने की प्रशंसा।
कार्यकाल के दौरान पब्लिक और कर्मचारियों में काफी लोकप्रियता रही।
आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली परिसर मे क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय कुमार यादव 2014 बैच के पीपीएस अधिकारी है जो आजमगढ़ जनपद में 22 मार्च वर्ष 2018 में सीओ सिटी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया जिसके पश्चात उन्होंने सीओ सगड़ी,और सीओ लालगंज के पश्चात पुनः सीओ सगड़ी के पद पर कार्य किया।उनके गैर जनपद रायबरेली पीएसी में स्थानांतरण के पश्चात शनिवार को जीयनपुर थाने पर सर्किल के समस्त थानाध्यक्षो द्वारा किए गए कार्यों व व्यवहार कुशलता के साथ तत्परता दिखाते हुए कार्य किये।जिससे पब्लिक और कर्मचारियों बीच काफी तालमेल बिठा कर आपसी सामंजस्य के साथ कार्य किये जिससे उनकी कार्यकुशलता साफ झलकती है।इस दौरान जीयनपुर कोतवाली परिषर में सगड़ी क्षेत्र के जीयनपुर कोतवाल हिमेंद्र कुमार सिंह, महाराजगंज थाना प्रभारी गजानंद चौबे, बिलरियागंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, रौनापार थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने क्षेत्राधिकारी सगड़ी अजय यादव के कार्यों की प्रशंसा की माल्यार्पण कर उनके पद चिन्हों व बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर एव फूल मालाओं के साथ विदाई दी गयी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सब लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करें एवं विभाग में जो भी चुनौतियां हैं उसे स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने की जरूरत है पुलिस का कार्य पब्लिक को साथ मिलकर करने का है जिससे कि पब्लिक की समस्त शिकायतों को दूर किया जा सके यही नहीं अपराधी चाहे छोटा हो चाहे बड़ा उसे किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाना चाहिए।इस दौरान,नगर पंचायत अध्यक्ष हरिशंकर यादव, ज्ञानेंद्र मिश्रा, नेहाल मेंहदी, जीशान मेंहदी, अनुराग राय,जय हिंद यादव आदि उपस्थित रहे।

