आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना बिलरियागंज
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज द्वारा मय फोर्स के अभियान के तहत तलाश वांछित/वारण्टी अपराधी रोकथाम जूर्म जरायम के दृष्टिगत आज दिनांक 05.04.2021 को देखभाल क्षेत्र तलाश वांछित वारण्टी क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि मु0नं0 2214/20 अरविन्द बनाम हरिनरायन धारा 452/427/379/504/506 भादवि थाना बिलरियागंज तारीख पेशी 23.04.21 मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0 16 आजमगढ़ से सम्बन्धित वारण्टी विजेन्द्र राय इस समय अपने घर के दरवाजे के बाहर मौजूद हैं इस सूचना पर विश्वास करके थानाध्यक्ष मय हमराही के वारण्टी के घर ग्राम मानपुर पहुँचे तो वारण्टी अपने दरवाजे पर मौजूद मिला जिससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम विजेन्द्र राय पुत्र हरिनरायन राय सा0 मानपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ बताया व कारण गिरफ्तारी बताकर वजाफ्ता बकायदा समय करीब 08.50 बजे हिरासत पुलिस लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार वारण्टी अभियुक्त
विजेन्द्र राय पुत्र हरिनरायन राय सा0 मानपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः
1-थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
2-उ0नि0 ओमप्रकाश यादव-द्वितीय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
3- का0 अमरजीत थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
4-म0का0 प्रतिभा चौहान थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
5- म0का0 पिंकी देवी थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ ।
