आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवाँ
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे वांछित अभियुक्त/वारण्टी/ जिला बदर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर पंकज कुमार पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी लालगंज मनोज कुमार रघुवंशी व प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिहं के कुशल निर्देशन मे आज दिनाक 05.04.2021 को उ0नि0 रमेश कुमार पाण्डेय व हमराह के साथ मुखबिर खास की सूचना पर भरण पोषण वसूली वारण्टी हरिकेश पुत्र रामलाल ग्राम मौलानीपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ को ग्राम मौलानीपुर से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है.
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 45 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।