आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़। खेलजीवन के लिए महत्वपूर्ण होते है साथ ही पारंपरिक खेलों के प्रति बढ़ता रुझान भारत के खेल क्षेत्र को ओर अधिक श्रेष्ठ बनाने का माध्यम बनेगा। सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लाक के ग्राम पहाड़पुर के खेल मैदान में डे-नाईट विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी इंद्रजीत यादव ने फीता काटकर किया।इससे पूर्व इंद्रजीत यादव का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस प्रतियोगिता में बलिया, मऊ, आजमगढ़ आदि जगहों की टीम हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता लीग मैच के आधार पर होगी। हर ग्रुप से एक टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी। इस प्रतियोगिता मैच में मिश्रा क्लासेज ने राम हॉस्पिटल को 34 के मुकाबले 8 प्वाइंट से पराजित की, तो वही बासुपार ने करमैनी को 31 के मुकाबले 5 प्वाइंट से पराजित किया।डे-नाईट विशाल कबड्डी प्रतियोगिता बालिका वर्ग में मिश्रा क्लासेज और बालक वर्ग में बासुपार विजेता रहा। समापन समारोह के मौके पर विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान रामदरश चक्रवर्ती, परदेशी, अभिमन्यु, रामहरि, ज्ञानेन्द्र, इंद्रजीत यादव, परवेज़, सरोज,पप्पू कुमार, राजेश यादव, श्रवण यादव, कलेंद्र सिंह, कमलेश, संजय, चन्दन, उग्रसेन, घनश्याम, ऊधम, अरुण आदि ने आभार जताया। मैच में अतिथिगण सम्मानित जनता, ग्रामवासी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।

