आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना तरवाँ
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक तरवां स्वतंत्र कुमार सिंह मय हमराह बोंगरिया बाजार में मामूर थे की तभी मुखबिर खास ने बताया कि मु0अ0सं0 25/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट से सम्बंधित वांछित अभियुक्त अजय सिंह पुत्र स्व. जितेन्द्र सिंह निवासी नदवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ जो रासेपुर तिराहे पर पान की गुमती के आड़ में खड़ा है तथा वाराणसी जाने वाली बस से भागने के फिराक में है । वह बस का इन्तजार कर रहा है की मुखबिर खास की बातों पर विश्वास करके प्र0नि0 मय हमराहीयान के साथ मुखबिर खास को साथ लेकर रासेपुर के लिए चल दिये कि रासेपुर पुलिस चौकी पर पहुंचकर वही पर सरकारी बोलेरो को खड़ा कर दिये तथा पैदल ही रासेपुर तिराहे के लिए चल दिये की तिराहे से 20 कदम पहले गुमती की आड़ में खड़े व्यक्ति की तरफ मुखबिर खास इशारा करके वहां से हटबड़ गया कि पुलिस बल द्वारा एकबारगी दबिश देकर गुमती की आड़ में खड़े व्यक्ति को वही पर पकड़ लिया गया । उसका नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अजय सिंह पुत्र स्व. जितेन्द्र सिंह निवासी नदवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़ बताया जो मुकदमा उपरोक्त का वांछित अभियुक्त है को कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 09.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 25/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरवां जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त–
अजय सिंह पुत्र स्व. जितेन्द्र सिंह निवासी नदवां थाना तरवां जनपद आजमगढ़
अपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 12/2020 धारा 419/420 भा0द0वि0 व 60/60A/63/72 आबकारी अधि0 व 51/63 कापी राइट एक्ट थाना तरवां जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 131/18 धारा 272/273/419/420 भा0द0वि0 व 60(1)/63 आबकारी अधि0 थाना तरवां जनपद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 39/16 धारा 419/420/467/468/471/272/273 भा0द0वि0 व 60 EX.ACTथाना तरवां जनपद आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 40/016 147/323/332/333/336/353/504/506/308 भा0द0वि0 व 7 CLA ACT
5. मु0अ0सं0 25/2021 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना तरवां जनपद आजगढ़
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–
प्रभारी निरीक्षक तरवां (स्वतंत्र कुमार सिंह ) मय हमराह
