आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना - मुबारकपुर
आज़मगढ़: दिनांक- 01.03.2021 को समय 17.08 बजे पर आवेदक संदीप कनौजिया पुत्र सुद्धु कन्नौजिया निवासी ग्राम अबाडी थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि मेरे गांव अमृतलाल के दामाद नन्दन कन्नौजिया पुत्र स्व0 केदार कन्नौजिया निवासी ग्राम मिर्जाहाजीपुर जनपद मऊ का है दिनांक 29.03.2021 को समय करीब सायं 07.00 बजे मेर दरवाजे पर चढ़कर मेरे पिता सुद्धु को गाली गुप्ता देते हुए ईट के टुकडे को लेकर घर मे घुसकर मेरे पिता जी को गिराकर ईट के टुकडे से सिर पर प्रहार किया जिससे उनका सिर फट गया तथा उनकी दोनो आखे बाहर आ गयी तथा वे खून से लथपथ हो गये शोर पर परिवारी जन द्वारा बीच बचाव किया गया तथा स्थानीय पुलिस खबर पाकर सबको लेजाकर सदर अस्पताल आजमगढ़ मे भर्ती करायी । कि उपरोक्त तथ्य के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 – 69/2021 धारा 323,504,506,452,308 भा0द0वि0 के पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी जिसके क्रम में –
आज दिनांक 02.04.2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह* के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर व प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर टीम बनाकर उपरोक्त अपराध को कारित करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश दी जा रही थी कि ज्ञात हुआ कि उपरोक्त अभियोग में जो व्यक्ति मार पीट किया था वह व्यक्ति आज फिर कोई बड़ी घटना कारित करने की फिराक में है जैसे ही पुलिस बल उस व्यक्ति के पास पहुँचे कि वह हड़बड़ा कर भागने का प्रयास किया कि पुलिस द्वारा हिकमत अमली से वहीं पर समय करीब 10.15 बजे पकड़ लिया गया । अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
*पूछताछ का विवरण* – पूछने पर बता रहा है कि साहब अबाड़ी में मेरा ससुराल है दिनांक- 29.03.2021 की रात में मेरी व सुद्धु कनौजिया के परिवर वालो से काहासुनी व हाथा पाई हो गयी थी आज पुनः मेरे पहुचने पर ये लोग मुझसे कहासुनी करने लगे थे ।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0- 69/2021 धारा- 323,504,506,452,308 भादवि थाना मुबारकपुर आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त–
नन्दन कन्नौजिया पुत्र स्व0 केदार कन्नौजिया निवासी ग्राम मिर्जाहाजीपुर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ
गिरफ्तारी करने वाली टीम
1. उ0नि0 श्रीकृष्ण प्रजापति, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2. हे0का0 फूलचन्द यादव, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3. का0 ऋषिकेश राय, थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
