Breaking News

एसडीएम,सीओ ने विभिन्न गाँवो में प्रत्याशियों व ग्रामीणों संग की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

गावो से बैनर पोस्टर तत्काल हटा लें,मतदाताओ को प्रलोभन दिया तो जेल जाने को रहे तैयार।

आज़मगढ़--सगड़ी तहसील का नवागत उपजिलाधिकारी गौरव कुमार व क्षेत्रधिकारी सगड़ी का पदभार ग्रहण करते ही दिखाए ट्रेलर तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में ग्रामीणों प्रत्याशियों के साथ बैठकर ग्रामीणों और प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि यदि मरतदाताओ को प्रभावित करने के लिए मीट, मुर्गा,कपड़ा,साड़ी पैसा शराब आदि बँटी तो कठोर कार्यवाही के साथ जेल जाने को तैयार रहे।
इस दौरान बेरमा,कस्बा सगड़ी,अंजान शहीद, छतरपुर खुशहाल,मालटारी,खालिसपुर आदि ग्रामसभाओं में प्रत्याशियों और ग्रामीणों संग बैठक की तथा चुनाव सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने कहा कि-कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत चुनाव संपन्न होना है और इसका शत प्रतिशत पालन होना जरूरी है, चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी किसी वोटर को लुभाने का प्रयास नहीं करेगा,अचार संहिता का पालन करते हुए वोटर के बीच किसी भी प्रकार का भय ना उत्पन्न हो इसके लिए वोटरों को भी जागरूक होना पड़ेगा,लोग निर्भीक होकर मतदान करें अगर कहीं भी कोई परेशानी आए उसके लिए अधिकारियों के नंबर पर संपर्क करें।
उन्होंने बताया कि- वर्तमान में आपके पास जो मतदाता सूची मिली है वही अंतिम सूची है उसी से मतदान किया जाएगा, यदि किसी मतदाता का नाम छूट जाता है और वह गांव का यदि निवासी है तो उसकी पहचान कर उसे भी मतदान करने दिया जाएगा।लेकिन किसी भी प्रकार से फर्जी रूप से कोई भी मतदाता मतदान करते हुए पाया गया तो उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी ।चुनाव में किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने प्रत्याशियों को हिदायत देते हुए कहा कि ऐसा नहीं हो सकता कि आप किसी बस्ती में अपने वाहन को लगा दे और वहां से मतदाताओं को बूथ तक लाया जाए। मतदाता खुद अपने साधन से या पैदल चलकर बूथ तक आएंगे और मतदान करेंगे ऐसे में किसी भी प्रकार का दबाव मतदाता को नहीं दिया जाएगा, यदि इसकी जानकारी मिली तो उस पर कार्यवाही भी की जाएगी।
वही क्षेत्रधिकारी सगड़ी डॉ राजेश तिवारी ने कहा कि- चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी चुनाव में कहीं भी दारु शराब या पार्टी अगर हुई तो कठोर कार्यवाही की जाएगी, उन्होंने प्रत्याशियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि यदि किसी प्रत्याशी ने किसी भी मतदाता को प्रलोभन या किसी भी प्रभाव से मत लेने का प्रयास किया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मतदान में आप सभी मिलकर सहयोग करें और यदि कहीं भी किसी भी प्रकार से आपको ऐसा लगता है कि माहौल खराब हो सकता है। प्रत्याशी पैसा दारु शराब या अन्य किसी भी माध्यम से किसी मतदाता को रिझाने का चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है तो उस पर कठोर कार्यवाही कर एफ आई आर दर्ज किया जाएगा,और जेल भेजा जाएगा। मतदान में किसी भी प्रकार की अराजकता करने वाले व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।वही सीओ ने बिलरियागंज के एक प्रत्याशी की तहसील में कार के पीछे लगे बैनर पर कार्यवाही करते हुए 1500 रुपये का चालान काटा और चेतावनी दी।कर्मचारियों में राजस्व एव पुलिस के साथ तहसील सभागार में बैठक कर पंचायत चुनाव को सम्पन्न कराने के लिये डिसा निर्देश दिए।

और नया पुराने