Breaking News

लोदी किसान महाविद्यालय पर विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम हुआ सम्पन्न।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट विशाल कुमार

अतरौलिया। आज़मगढ़ जिले के अतरौलिया थानाक्षेत्र स्थित लोदी किसान महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.राम आश्रय यादव और संचालन रमेश चन्द्र प्रजापति ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये हुए सुनील चन्द्र अस्ट्रोफिजिसिस ने बताया कि
वह यूनाइटेड साइंस फाउंडेशन के प्रेसिडेंट हैं और उनका संघ लोगों में साइंस और तकनीकी के बारे जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि लोदी किसान महाविद्यालय के छात्रों को हम इस ब्रम्हांड के निकायों के बारे में जानकारी  दिए हैं और उम्मीद है हम इस तरह का कार्यक्रम आगे भी करते रहेंगे।
जब उनसे पूछा गया कि उनके संघ ने इस कार्यक्रम के लिए लोदी किसान महाविद्यालय को क्यो चुना तो उन्होंने बताया कि इस विद्यालय का मैनेजमेंट हमेशा चाहता है कि उनके विद्यालय के बच्चे वैज्ञानिक रूप से मजबूत हो और इसी उद्देश्य से उन्होंने हमसे संपर्क किया और आज यहां पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम आश्रय यादव ने बताया कि यूनाइटेड साइंस फाउंडेशन के तरफ से विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में बच्चों को विज्ञान से सम्बंधित जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वैज्ञानिक पंकज कुमार(स्टूडेंट वेलफेयर वर्किंग ग्रुप चेयरमैन यू.एस.एफ) ने बताया कि उनका फाउंडेशन पिछले दो वर्षों से लगातार कार्य कर रहा है और उनका उद्देश्य है कि लोगो मे विज्ञान के प्रति जागरूकता फैलाये। इस मौके पर हीरालाल यादव बड़े बाबू महाविद्यालय, जगदम्बा प्रसाद यादव,बृजेश यादव,दिवाकर विश्वकर्मा, ललई प्रजापति, विनोद यादव सहित समस्त शिक्षक व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

और नया पुराने