Breaking News

पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत सबसे ज्यादा आबादी वाले गांव लोहरा का डीएम व एसपी ने किया औचक दौरा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: विशाल कुमार

अतरौलिया/आज़मगढ़: पंचायत चुनाव के दृष्टिगत तथा आचार संहिता व कोविड 19 प्रोटोकाल के तहत जिलाधिकारी राजेश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने क्षेत्र के लोहारा प्राथमिक विद्यालय पर प्रत्याशियों के साथ 
बैठक कर लोगों को जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत चुनाव संपन्न होना है और इसका शत प्रतिशत पालन होना जरूरी है, जिसके लिए प्रत्याशियों से भी वार्ता किए और बताया कि कोई भी प्रत्याशी जिसके पास असलहे हो या अपराधिक इतिहास हो ऐसे लोग चुनाव नहीं लड़ सकते तथा चुनाव के दौरान कोई भी प्रत्याशी किसी वोटर को लुभाने का प्रयास नहीं करेगा,अचार संहिता का पालन करते हुए वोटर के बीच किसी भी प्रकार का भय ना उत्पन्न हो इसके लिए वोटरों को भी जागरूक होना पड़ेगा,लोग निर्भीक होकर मतदान करें अगर कहीं भी कोई परेशानी आए उसके लिए अधिकारियों के नंबर पर संपर्क करें। संवेदनशील बूथों को चिन्हित कर निगरानी की जा रही है प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसी क्रम में मतगणना स्थल रामनाथ धनंजय कॉलेज का भी निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान बताया कि बांस बल्ली के सहारे पूरी तरह से बैरिकेडिंग होना जरूरी है, कमरे में सीसीटीवी तथा लाइट की उचित व्यवस्था होनी चाहिए ।मतदान कर्मचारियों के लिए रहने तथा सौचालय, पानी  की व्यवस्था भी ठीक होनी चाहिए ।इस मौके पर जिला अधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह, उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अरविंद कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर महेंद्र शुक्ला, तहसीलदार बुढ़नपुर शक्ति प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र प्रताप सिंह,  थाना प्रभारी पंकज पांडे सहित पुलिस बल एवं क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल मौजूद रहे।

और नया पुराने