Breaking News

राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद एसडीएम व सीओ सिटी के कार्य क्षेत्र में बदलाव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ : राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद डीएम राजेश कुमार ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आइएएस (उप जिलाधिकारी सदर) गौरव कुमार व एसपी सुधीर कुमार सिंह ने सीओ सिटी डाॅ. राजेश तिवारी का तबादला सगड़ी तहसील के लिए कर दिया है। दोनों ही अधिकारी बीते दिनों शहर के प्रतिष्ठित सर्राफ व्यवसाई के साथ हुई अभद्रता एवं मारपीट करने की कथित घटना के बाद सुर्खियां में आ गए थे।

तब व्यापारियों के बवाल मचाने के बाद लाठी चार्ज, आंदोलन भी हुआ था। उस घटना के बाद शासन व प्रशासन की किरकिरी भी हुई थी। उसके बाद से ही दोनों अधिकारियों के तबादले को लेकर कयास लगाए जाने लगे थे। अब एसडीएम सदर पद की कमान एसडीएम सगड़ी रहे वागीश कुमार शुक्ला संभालेंगे वहीं सीओ सिटी पद की कमान सगड़ी की सीओ निष्ठा उपाध्याय के जिम्मे होगी। अभी तक सीओ सिटी रहे डॉ राजेश तिवारी को सीओ सगड़ी बनाया गया है।

और नया पुराने