Breaking News

अहरौला: 10 लीटर देशी शराब,एक बाइक के साथ 25 हजार का ईनामिया , D-74 गैग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-अहरौला

आज़मगढ़: कुछ दिन पूर्व थाना पवई जनपद आजमगढ़ और जनपद अम्बेडकरनगर मे जहरीली शराब पीने से कुछ लोग की मृत्यू हो गई । जिसके सम्बन्ध में थाना पवई मे मु0अ0सं0 58/21 धारा 419/420/272/273/120-B भादवि व 60(A) अधि0 व  मु0अ0सं0 59/2021 धारा 419/420/467/468/471/272/273 भादवि व 60(A) आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व0 सालिक राम निवासी ग्राम छाछू मुहल्ला थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर उक्त घटना मे अभियुक्त है तथा अभियुक्त उपरोक्त मोतीलाल गैंग (डी-74) का सक्रिय सदस्य भी है । 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब के निष्कर्षण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन मं आज दिनांक 26.05. थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ल मय हमराही पुलिस बल व थानाध्यक्ष पवई श्री बृजेश कुमार सिंह मय हमराही पुलिस बल के संयुक्त कार्यवाही में ग्राम फुलवरिया से एक नफर अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व0 सालिक राम निवासी ग्राम छाछू मुहल्ला थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर को एक कैन नाजायज देशी शराब 10 लीटर ,37 अदद खाली शीशी प्लास्टिक की, रैपर-39, ढक्कन-119 व एक अदद मोटर साइकिल के समय 05.25 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त संजय कुमार D-74 गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसके ऊपर पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित है । उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 77/2021 धारा 419/420/272/273 भादवि व 60(A) भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 77/2021 धारा 419/420/272/273 भादवि व 60(A) भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 58/21 धारा 419/420/272/273/120-B भादवि व 60(A) अधि0 थाना पवई जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 59/2021 धारा 419/420/467/468/471/272/273 भादवि व 60(A) आबकारी अधि0 थाना पवई जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0 77/2021 धारा 419/420/272/273 भादवि व 60(A) अधि0 थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

संजय कुमार उर्फ संजय सोनी पुत्र स्व0 सालिक राम निवासी ग्राम छाछू मुहल्ला थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर । 

बरामदगी

1. नाजायज देशी शराब 10 लीटर 
2. 37 अदद खाली शीशी प्लास्टिक की, रैपर 39, ढक्कन 119
3. एक अदद मोटर साइकिल

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष पवई श्रीप्रकाश शुक्ल मय हमराह उ0नि0 श्री जावेद अख्तर, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 सत्येन्द्र यादव, का0 शिवम कुमार, का0 संजीव कुमार, रि0का0 अनिल कुमार केशरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
2. थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह मय हमराह का0 बृजेश कुमार गौड़, का0 कृष्णकुमार, म0का0 कंचन पाण्डेय थाना पवई जनपद आजमगढ। 

नोट- गिरफ्तार अभियुक्त पर पुर्व में ही पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है ।

और नया पुराने