Breaking News

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सरकार विरोधी काला दिवस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: शैलेंद्र शर्मा

आज़मगढ़: 26 मई 2021-- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सामयिक कारवां कार्यालय,रैदोपुर,आज़मगढ़ पर किसान आंदोलन के 6 माह तथा जनविरोधी मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर 'काला दिवस' के रूप में मनाया गया।

जनवादी लोकमंच,किसान संग्राम समिति,अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच(AIPSF)के प्रतिनिधियों ने भौतिक उपस्थिति तथा वर्चुअल रूप में किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए सरकार विरोधी 'काला दिवस' मनाया गया।प्रारंभ में साथी संदीप ने जनकवि गोरखनाथ पांडेय द्वारा रचित गीत--"शुरू बा किसान के लड़इयां,चला तुहूँ लड़े बदे भइया" प्रस्तुत किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ रवींद्र नाथ राय ने कहा कि देश मे लागू तीनों काले कृषि कानून न केवल किसानों के विरोध में है बल्कि यह अनाज को पूंजीपतियों के गोदामों में कैद कर सार्वजनिक जनवितरण प्रणाली को तहस नहस करने का कानून है।इन कानूनों के खिलाफ विगत 6माह से किसान संगठनों ने दिल्ली के बॉर्डर सहित पूरे देश में आंदोलन छेड़ रखा है।लेकिन पूंजीवादी मुनाफाखोर करोपोरेट शक्तियों के दबाव में सरकार झुकने को तैयार नहीं है।हम सभी तीनों कृषि काले कानून को वापस लेने,बिजली बिल 2020 वापस लेने,आंदोलन में गिरफ्तार किसान नेता, पत्रकार,बुद्धिजीवियों,सामाजिक-राजनीतिक कार्यक्रताओं पर से  मुकदमा हटाने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत कर कुपोषण की समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर दूर करने की मांग करते हैं।सभी नागरिकों को पोषणयुक्त मुफ्त भोजन की जिम्मेदारी सरकार को लेनी होगी।

आज पूरे देश में निजीकरण, उदारीकरण,छंटनी व पूंजी के सकेन्द्रण की व्यवस्था लागू होने से महंगाई,बेरोजगारी,भुखमरी बढ़ रही है।अस्पतालों में दवाओं,डॉक्टरों और आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।इसलिए चारो तरफ हो रहे असामयिक मौतों से घोर असंतोष व्याप्त है।इसके लिए मुनाफाखोर एकाधिकारी व्यवस्था के साथ-साथ वर्तमान मोदी सरकार की नीतियां भी ज्यादा जिम्मेदार है।

इस संगोष्ठी व विरोध की अध्यक्षता अम्बिका पटेल तथा संचालन राहुल ने किया।इस वर्चुअल/ऑफलाइन कार्यक्रम में डॉ रवींद्र नाथ राय,दुखहरन राम, संदीप,अवधेश,राहुल,शिवधन यादव, राकेश, मीनू राय,कन्हैया लाल यादव,अनिल चतुर्वेदी,अनिल प्रजापति, दान बहादुर मौर्य, रामअधार चौहान,जनार्दन आदि लोगों ने भाग लिया।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-अहरौला

अहरौला: 10 लीटर देशी शराब,एक बाइक के साथ 25 हजार का ईनामिया , D-74 गैग का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार।

आज़मगढ़: कुछ दिन पूर्व थाना पवई जनपद आजमगढ़ और जनपद अम्बेडकरनगर मे जहरीली शराब पीने से कुछ लोग की मृत्यू हो गई । जिसके सम्बन्ध में थाना पवई मे मु0अ0सं0 58/21 धारा 419/420/272/273/120-B भादवि व 60(A) अधि0 व  मु0अ0सं0 59/2021 धारा 419/420/467/468/471/272/273 भादवि व 60(A) आबकारी अधि0 पंजीकृत किया गया । अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व0 सालिक राम निवासी ग्राम छाछू मुहल्ला थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर उक्त घटना मे अभियुक्त है तथा अभियुक्त उपरोक्त मोतीलाल गैंग (डी-74) का सक्रिय सदस्य भी है । 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध शराब के निष्कर्षण एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के कुशल निर्देशन मं आज दिनांक 26.05. थानाध्यक्ष अहरौला श्रीप्रकाश शुक्ल मय हमराही पुलिस बल व थानाध्यक्ष पवई श्री बृजेश कुमार सिंह मय हमराही पुलिस बल के संयुक्त कार्यवाही में ग्राम फुलवरिया से एक नफर अभियुक्त संजय कुमार पुत्र स्व0 सालिक राम निवासी ग्राम छाछू मुहल्ला थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर को एक कैन नाजायज देशी शराब 10 लीटर ,37 अदद खाली शीशी प्लास्टिक की, रैपर-39, ढक्कन-119 व एक अदद मोटर साइकिल के समय 05.25 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त संजय कुमार D-74 गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसके ऊपर पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित है । उक्त के सम्बन्ध में थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 77/2021 धारा 419/420/272/273 भादवि व 60(A) भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 77/2021 धारा 419/420/272/273 भादवि व 60(A) भादवि थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0 58/21 धारा 419/420/272/273/120-B भादवि व 60(A) अधि0 थाना पवई जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 59/2021 धारा 419/420/467/468/471/272/273 भादवि व 60(A) आबकारी अधि0 थाना पवई जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0 77/2021 धारा 419/420/272/273 भादवि व 60(A) अधि0 थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

संजय कुमार उर्फ संजय सोनी पुत्र स्व0 सालिक राम निवासी ग्राम छाछू मुहल्ला थाना जलालपुर जिला अम्बेडकर नगर । 

बरामदगी

1. नाजायज देशी शराब 10 लीटर 
2. 37 अदद खाली शीशी प्लास्टिक की, रैपर 39, ढक्कन 119
3. एक अदद मोटर साइकिल

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. थानाध्यक्ष पवई श्रीप्रकाश शुक्ल मय हमराह उ0नि0 श्री जावेद अख्तर, हे0का0 अरविन्द सिंह, हे0का0 सत्येन्द्र यादव, का0 शिवम कुमार, का0 संजीव कुमार, रि0का0 अनिल कुमार केशरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ ।
2. थानाध्यक्ष पवई बृजेश सिंह मय हमराह का0 बृजेश कुमार गौड़, का0 कृष्णकुमार, म0का0 कंचन पाण्डेय थाना पवई जनपद आजमगढ। 

नोट- गिरफ्तार अभियुक्त पर पुर्व में ही पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ द्वारा 25 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- महराजगंज

महराजगंज: 60 लीटर अपमिश्रित शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

 आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक जनपद आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध नियंत्रण एवं वांछित,ईनामिया अभियुक्तो की गिरफ्तारी तथा अवैध मादक पदार्थो पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी कुशल निर्देशन में दिनांक 25.5.2021 को उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह हे0का0 रमेश कुमार व हे0का0 संतोष कु0 यादव के देखभाल क्षेत्र व अभियान अवैध शराब निष्कर्षण में क्षेत्र में सहदेवगंज बाजार में मौजूद थे कि जरिये मुखविर खास सूचना मिला कि ग्राम नौबरार देवारा जदीद किता 1 कुर्मियान ढाला के तिराहा पर 03 व्यक्ति 20-20 लीटर के जरिकेनों में अवैध अपमिश्रित शराब बेच रहे है । जिसको बेचने के लिए यूरिया और फिटकिरी मिलाकर तीव्रता बढ़ा देते है । हमराहीगण को उक्त सूचना से अवगत कराकर मय पुलिस बल के साथ मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुचे कि उक्त तीनो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने लगे पुलिस बल द्वारा दौडाकर एक व्यक्ति को मौके पर समय करीब 20.30 बजे पकड़ लिया गया और दो व्यक्ति मौके से उँची – नीची भूमि की फायदा उठाकर भागने में सफल रहे । पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए पास में रखे जरिकेनो व पन्नी में रखी वस्तु और भागने वाले व्यक्तियों के बारे में पूछा गया तो उसने अपना नाम मदन यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (कुर्मियान टोला) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व पास में रखे 03 जरिकेनो में 20-20 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब (कुल- 60 लीटर ) व पालीथीन में यूरिया व फिटकिरी बरामद हुआ तथा फरार अभियुक्त गण का नाम रजिन्दर यादव पुत्र रामकेवल यादव उर्फ बुढ़ाई यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ व दूसरा सूर्यभान साहनी पुत्र रामसकल साहनी निवासी कुडही थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ बताया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 159/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त

अभियुक्त मदन यादव पुत्र राजदेव यादव निवासी नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम (कुर्मियान टोला) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़

बरामदगी

1. 60 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब 
2. एक किलो यूरिया व 250 ग्राम फिटकिरी

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 159/21 धारा 272, 273 IPC व 60 आबकारी अधिनियम थाना महराजगंज जनपद आजमगढ । 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ0नि0 हौसिला प्रसाद सिंह मय हमराह HC रमेश कुमार व HC संतोष कुमार यादव थाना महराजगंज जनपद आजमगढ ।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया

अतरौलिया :मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार।

आज़मगढ़: दिनांक 27.08.2019 को वादी अतुल कुमार यादव पुत्र राम बदन पो0 माडर मऊ थाना जंहागीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी कि दिनांक 21.08.2019 को दोपहर 12.00 बजे के करीब मैं अपनी गाड़ी हिरो सुपर नं0-  UP62 AH 3589 माडल 2013 (रंग काली और नीली) को 100 सैय्या अस्पताल अतरौलिया जनपद आजमगढ में दवा लेने आया था जब मै बाहर निकला तो मेरी गाड़ी गायब थी । मैने आस-पास सभी से पता किया किन्तु कुछ पता नहीं लग सका। वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 155/19  धारा 379/411 IPC पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 श्यामबहादुर सिंह साकिन वाजिदपुर थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आय़ा।

  पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित, इनामिया,अवैध शराब बिक्री के  अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय अतरौलिया आजमगढ़ के  कुशल निर्देशन में आज दिनांक 26.05.2021 को उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह हे0 का0 अवधेश सिंह व का0 कमलेश सिंह थाना हाजा से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारंटी अभियुक्त के क्षेत्र में मौजूद थे तो मुखबिर खास से सूचना मिली कि मुकदमें से सम्बंधित अभियुक्त अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 श्यामबहादुर सिंह साकिन वाजिदपुर थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर विश्वास करके हमराही कर्मचारी के साथ रवाना होकर अभियुक्त के घर ग्राम वाजिदपुर थाना कप्तानगंज में आकर दबिश दी गई तो एक ब्यक्ति घर से बाहर निकलकर जाने लगा तो संदेह होने हमराही कर्मचारी के सहयोग से उसे घेरघार कर रोककर नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 श्यामबहादुर सिंह साकिन वाजिदपुर थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ बताया । अभियुक्त मुकदमा उपरोक्त में मोटर साइकिल चोरी का  वांछित अभियुक्त है अतः समय 04.00 बजे अभियुक्त अंशदीप सिंह उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुये हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। 

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 155/19  धारा 379/411 IPCथानाअतरौलिया जनपद आजमढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

अंशदीप सिंह उर्फ टिंकू पुत्र स्व0 श्यामबहादुर सिंह साकिन वाजिदपुर थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ 

आपराधिक इतिहास

1. मु0अ0सं0- 155/19  धारा 379/411 IPC थाना अतरौलिया जनपद आजमढ़
2. मु0अ0सं0- 0325/2019 धारा 411/413/414/419/420/467/468/471 IPC थाना कोतवाली जनपद आजमढ़
3. मु0अ0सं0- 204/2019 धारा  406 IPC थाना जहनागांज जनपद आजमढ़
4. मु0अ0सं0- 0179/2019 धारा 379 IPC थाना महाराजगंज जनपद आजमढ़
5. मु0अ0सं0- 02/2021 धारा 419/420/467/468 IPC थाना कप्तानगंज जनपद आजमढ़
6. मु0अ0सं0-121/2020 धारा  3/25/30  आर्म्स एक्ट थाना कप्तानगंज जनपद आजमढ़
7. मु0अ0सं0-82/2020 धारा 41/411/414/419/420/467/468/471IPC थाना सरायमीर जनपद आजमढ़
8. मु0अ0सं0- 83/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमढ़
9. मु0अ0सं0-198/2019 धारा 406/419/420/504/506 IPC थाना सरायमीर जनपद आजमढ़

गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम का विवरण –

1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़
2. हे0का0 अवधेश सिंह  थाना अतरौलिया आजमगढ़
3. का0 कमलेश सिंह थाना अतरौलिया आजमगढ़

और नया पुराने