Breaking News

अल्लीपुर ग्राम सभा के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान ने गांव में कराया सैनिटाइजेशन, कोविड से बचाव के लिए किया जागरूक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

गांव के सभी लोगों के जीवन की सुरक्षा मेरी नैतिक जिम्मेदारी- महफूजुर्ररहमान

आज़मगढ़: कोई संक्रमण से बचाव के लिए लगातार प्रयास जारी है शासन प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा हुआ है जगह-जगह साफ सफाई के साथ पूरे जनपद में सैनिटाइजेशन का काम तीव्र गति से चल रहा है
उसी क्रम में अजमतगढ़ ब्लॉक के ग्राम सभा अल्लीपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान महफूजुर्ररहमान खान ने गांव में सैनिटाइजेशन के साथ-साथ लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक भी किया। इस दौरान सगड़ी तहसील, सीओ कार्यालय के सामने, दलित बस्ती,  मुस्लिम बस्ती, गोडारी, कुडवा आदि सहित लोगों के घरों को भी सैनेटाइज किया गया।
ग्राम प्रधान महफूजुर्ररहमान खान ने बताया कि- कोरोना महामारी को देखते हुए आज ग्राम सभा में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि- घरों के आसपास सड़कें नाली खड़ंजे को साफ रखें। सफाई पर विशेष ध्यान दें। घरों में सैनिटाइजर अवश्य रखें और बार-बार हाथों को सैनिटाइज भी करते रहे। मास्क का प्रयोग अवश्य करें और बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले अन्यथा घर में रहें। उन्होंने कहा कि- ग्राम सभा में निगरानी समितियां काम कर रही है। किसी को भी सर्दी, जुखाम, बुखार की शिकायत हो, तो तत्काल इसकी सूचना निगरानी समितियों को दें या हमें बताएं। उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी। गांव में सभी लोगों के जीवन की सुरक्षा मेरे नैतिक जिम्मेदारी है।
इस दौरान मौके पर फुरकान खान, यूसूफ खान, आरिज खान, जैद खान, नासिर खान, नदीम, वाजिद आजमी, मनीष गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने