आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
किसानों को बर्बाद करना चाहती है भाजपा सरकार --कमला राय
आजमगढ़: किसान आंदोलन के 6 महीने पूरे होने पर किसान संगठनों ने बुधवार को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया था। इस निर्णय के तहत अखिल भारतीय किसान सभा आज़मगढ़ के जिलाध्यक्ष कमला राय के नेतृत्व में बुधवार को सगड़ी तहसील के मालटारी बाजार में किसानों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर धरना दिया और सरकार के प्रति विरोध जताया।
धरना दे रहे किसान महासभा के जिलाध्यक्ष कमला राय ने कहा कि दिल्ली में लाखों किसान सरकार द्वारा बनाए गए तीन काले कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे हुए हैं। 6 महीने से किसान धरना रहे हैं लेकिन सरकार इसके बारे में कुछ भी नहीं सोच रही है, और नहीं तो किसानों का उत्पीड़न कर रही है।
किसानों के हित में सरकार को काले कानून वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद और बीजों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। डाई का दाम बाइस सौ रुपये कर दिया है। वहीं यूरिया का दाम भी बढ़ गया है।
किसानों के उत्पीड़न के विरोध में पूरे देश में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है और जगह जगह घर गांव बाजारों में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि- कोरोना को लेकर सरकार जनता को समुचित इलाज की व्यवस्था नही दे पा रही है।
हॉस्पिटल में रोजाना मौतें हो रही हैं। लेकिन झूठे आंकड़े पेश कर दिए जा रहे हैं।
हमारी मांग है कि सरकार हॉस्पिटलों में इलाज की समुचित व्यवस्था करें और किसानों की समस्याओं को देखते हुए तीनों कानून काले कानून वापस ले।
इस मौके पर रामदरश राय, अशोक राय, कपिल सिंह, सूर्यनाथ तिवारी, अरुण राय, कल्पनाथ यादव, हरिश्चंद्र शर्मा, विजय वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।