Breaking News

कोविड 19 की सेक्टर मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात 9 अधिकारी ड्यूटी से निरन्तर चल रहे अनुपस्थित, अग्रिम आदेश तक वेतन पर रोक।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 25 मई-- मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला ने बताया कि कोविड 19 की सेक्टर मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर तैनात 09 अधिकारी बिना समुचित कारण ड्यूटी से निरन्तर अनुपस्थित चल रहे थे, जिस कारण से तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक इनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गयी है। इन अधिकारियों में राम अवतार सिंह अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, उपेंद्र कुमार यादव अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, गिरीश चन्द्र चौधरी अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग, ओमप्रकाश प्राविधिक सहायक कृषि, ईश्वरी नारायण यादव पशु चिकित्सा अधिकारी, राम नयन प्रसाद अवर अभियंता प्रविधिक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ अनिरुद्ध कुमार राम, डॉ प्रमोद कुमार आर्य एवं डॉ जितेंद्र यादव शामिल हैl

और नया पुराने