Breaking News

मृतक संघ के तत्वावधान में 27वां मृतक पुनर्जन्म दिवस इस वर्ष भी मनाया जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: मृतक संघ के तत्वावधान में 27वां मृतक पुनर्जन्म दिवस दिनाँक 30 जून 2021 दिन बुधवार को आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जायेगा। दिनांक-30-07-1976 से अपने साथ-साथ अन्य लोगों के सामाजिक न्याय, मानव अधिकारों की रक्षा, जीविकोपार्जन, जीवन रक्षा, संविधान व न्यायालय के सम्मान में अहिंसा पूर्वक विचारों की क्रान्ति, अनोखे संघर्षों से हजारों-हजार भू-राजस्व विभागों में मृत घोषित मुर्दों को पुनः जीवित कराकर  मानव अधिकारों की रक्षा किया गया है। आज भी सरकारी विभागों में लाखों- लाख धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार, जीवित मृतक,  अन्याय, घूसखोरी प्रकरण है| देश में बेरोजगारी, भुखमरी, महिला उत्पीड़न, अत्याचार, बलात्कार व कोरोना नरसंघार से पीड़ित व काग़जी मृतकों विभिन्न समस्याओं से मोबाइल-9415153511, 9170353511 पर व पत्रचार के माध्यम से अवगत कराकर कार्यक्रम में भाग ले सकते है| भारत की व्यवस्थाओं में कुछ कार्य कर रहे मानसिक मुर्दे अधिकारी,  कर्मचारी,  नेता,  मंत्री, भ्रष्टाचारियों को न्याय, मानवता के प्रति जागरूक किया जायेगा। प्रदेशों के जिलों से साहित्यकार, पत्रकार, छायाकार, समाजसेवी, विद्वान, जीवित मृतकों पर अपने-अपने विचार व्यक्त कर सरकार को अवगत कराकर जनकल्याण न्याय हेतु मांग किया जायेगा| आओ कुछ कर दिखायें क्या जग में फिर आना है, धन दौलत यहीं रह जाएगी, सब को एक दिन मर जाना है

और नया पुराने