Breaking News

लापरवाही: पेड़ के नीचे दबकर महीनों से लटका पड़ा विद्युत तार, जिम्मेदार लोगों को है किसी बड़ी घटना का इंतजार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के अंतर्गत जीयनपुर नगर पंचायत में स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले के मुख्य गेट के पास पिछले कई महीनों से एक पेड़ विद्युत केबल के ऊपर गिरा पड़ा है। अभी तक ना तो पेड़ को हटाया गया और ना ही विद्युत तार को ही वहां से हटाया गया दोनों विभाग के जिम्मेदार लोग मौन साधे हुए हैं। शायद इन्हें किसी बड़ी घटना का इंतजार है। वहीं आसपास के लोगों और यहां से गुजरने वाले राहगीरों ने मांग की है की पेड को हटाया जाए । और विद्युत केबल को ठीक किया जाए ताकि भविष्य में कोई घटना - दुर्घटना ना घट सके।

और नया पुराने