आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील अंतर्गत भगत पुर प्राथमिक विद्यालय पर चल रहे कोरोना वैक्सीन का सोमवार को उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए साथ ही उन्होंने आम जनमानस से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया उन्होंने बताया की वैक्सीन कोरोना से बचाव के लिए जरूरी प्रक्रिया है डरे नहीं यह एकदम सुरक्षित है जो आपके जीवन की सुरक्षा करेगी। इसलिए खुद भी जागरूक होकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं और साथ ही मास्क का प्रयोग करें। घरों में सैनिटाइजर रखें और समय-समय पर हाथों को सेनेटाइज भी करते रहे। कोविड गाइडलाइन का पालन करें। आप सब एक जागरूक नागरिक बने और कोरोनावायरस से बचाव हेतु अन्य लोगों को भी जागरूक कर वैक्सीनेशन के लिए को प्रेरित करें।