आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़:जीयनपुर कोतवाली पर सीओ सगड़ी गोविंद स्वरूप बाजपेई व नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा की अध्यक्षता में नगर के व्यापारीओ की एक सामान्य बैठक हुई।
जिसमें सभी व्यापारी को बुलाया गया था सीओ सगड़ी ने व्यापारियों की बातों को सुना और शासन की नीतियों को बताया।
जिलाधिकारी के अनुसार सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक सिर्फ सब्जी मंडी और फल मंडी तथा थोक कारोबारियों के लिए नियम निर्धारित किया गया है।
तथा11:00 बजे से सायं 6:00 बजे तकअन्य सभी दुकानें खुलेगी।इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए दुकान खोलना है।
सीधे सीज करने का प्रावधान है, इसलिए विशेष तौर से फिर सभी लोगों से आग्रह है कि 6:00 बजे अपनी दुकानें बंद कर दें।
रेस्टोरेंट्स चाय नाश्ते की दुकान पर कोई भी ग्राहक बैठ कर नाश्ता पानी नहीं करेगा सिर्फ उनको पार्सल देना है यदि बैठाकर नाश्ता करते हुए दुकानदार पकड़ा जाता है तो उसका जवाबदेही होगी और दुकान सीज करने का वह खुद का जिम्मेदार रहेगा।
इसलिए समस्त नियमों को ध्यान पूर्वक जान सुनकर दुकान के समय का पालन करे।
गाइड लाइन का पालन करते हुएआप लोग दुकान खोलें और बंद करें। इस अवसर पर एस आई केसर यादव अखिलेश चंद्र पांडे सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।