Breaking News

अचानक मौसम में बदलाव , तेज हवाओं के साथ जमकर हुई बारिश।लोगों को मिली उमस भरी गर्मी से राहत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में आज सुबह से ही मौसम में उमस और गर्मी थी, लेकिन दोपहर के बाद तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट ली और जमकर बरसात हुई।  आपको बता दें की लगभग महीने बाद लॉकडाउन खुलने के कारण बाजारों में रौनक रही, वही भीड़ भाड़ का माहौल रहा, और सड़कों पर वाहनों की कतारें देखने को मिली, एक तरफ इस बरसात में जहां किसानों के चेहरे पर रौनक रही, तो वही व्यापारियों के चेहरों पर मायूसी थी, वजह थी महीनों के लॉक डाउन के बाद आज पहली बार सरकार ने दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की थी। लेकिन दोपहर 12:30 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली । और ठंडी और सर्द हवाओं के साथ तेज बारिश होती रही । वही किसानों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। धान की नर्सरी डालने का और उसकी बुवाई का समय चल रहा है। ऐसे में किसानों के लिए पानी की परम आवश्यकता थी और अचानक हुई बारिश ने किसानों के चेहरों पर रौनक ला दी।

और नया पुराने