आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 23 जून-- मा0 मुख्यमंत्री, उ0प्र0, योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय आनलाइन ऋण वितरण मेले का आयोजन किया गया।
जनपद आजमगढ़ में जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में एनआईसी आजमगढ़ में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत दिलीप कुमार प्रजापति को कम्प्युटर असेम्बलिंग हेतु 15 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत संजीव कुमार गुप्ता को मशाला उद्योग हेतु 10 लाख, एक जनपद एक उत्पाद योजनान्तर्गत रमेश चन्द को रेशमी साड़ी व्यवसाय हेतु 10 लाख रू0 का ऋण स्वीकृति प्रमाण पत्र दिया गया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत श्रीमती लक्ष्मीना और श्रीमती रेनू श्रीवास्तव को दर्जी ट्रेड में प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान एनआईसी आजमगढ़ में अग्रणी जिला प्रबंधक, उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य, सहायक आयुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजेश यादव, सहायक प्रबन्धक रामनवल, राजेश एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
आजमगढ़ 23 जून-- घाघरा नदी में बाढ़ के जल स्तर की सूचना के अनुसार उल्टहवा में महुला बांध, स्माइलपुर में गढ़वल बांध तथा गांगेपुर में गेज स्थल पर घाघरा नदी का पानी नही है तथा बरदहुआ नाला पर घाघरा नदी 71.21 गेज बढ़ाव पर एवं डिघिंया नाला पर घाघरा नदी 70.56 गेज पर स्थिर है। इसी के साथ ही टौंस बांध के सेन्ट्रल गेज स्थल पर 68.600 गेज के साथ टौंस नदी बढ़ाव पर है। उक्त जानकारी इन्चार्ज, बाढ़ नियन्त्रण कक्ष आजमगढ़ ने दी है।
प्रदेश सरकार की बाढ़ परियोजनाओं के निर्माण से लोग हो रहे हैं सुरक्षित।
आजमगढ़ 23 जून-- प्रदेश में वर्षा के समय नदियों, बड़े नालों आदि में अधिक पानी आने से लोगों के घर, गांव, फसल आदि में जलभराव हो जाता है, इससे जनता और किसानों का आर्थिक नुकसान होता है। सरकार का ध्येय है कि प्रदेश का हर व्यक्ति बाढ़, जल प्लावन से सुरक्षित रहे, और उसका कोई नुकसान न होने पाये। इसीलिए सरकार ने सिंचाई विभाग से बनाये जा रहे बाढ़ परियोजनाओं को स्वीकृत करते हुए भारी मात्रा में लोगों को बाढ़ व जल प्लावन से निजात दिला रही है।
प्रदेश में कोविड महामारी के बावजूद सरकार द्वारा बाढ़ की तैयारियों के समस्त कार्य समयानुसार कराये जा रहे हैं। वर्ष 2020-21 में सिंचाई विभाग के अन्तर्गत 254 बाढ़ परियोजनाएं संचालित थीं जिनमें से 83 परियोजनाओं के कार्य बाढ़ काल 2020 के प्रारम्भ होने से पूर्व माह जून तक पूर्ण कर लिए गये थे तथा शेष परियोजनाओं के कार्य सुरक्षित स्तर तक इस प्रकार बनायें गये कि उनका लाभ जनता को प्राप्त हो सके। अतिसंवेदनशीन स्थलों जिन पर बाढ़ परियोजनाएं स्वीकृत नहीं थी, उन स्थलों पर अनुरक्षण मद से अति आवश्यक कार्य कराकर क्षेत्रीय लोगों को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान की गयी। माह दिसम्बर, 2020 तक 146 परियोजनाएं पूर्ण की गयी तथा वर्ष के अन्त तक अर्थात माह मार्च, 2021 तक 193 परियोजनाएं पूर्ण की गयी। वर्तमान वर्ष में अब तक कुल 215 परियोजनाएं पूर्ण हुई है। शेष परियोजनाओ के निर्माण कार्य तेजी से हो रहे हैं। जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएंगे।
प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि बाढ़ बचाव हेतु बाढ़ परियोजनाओं का कार्य समय से प्रारम्भ हो, गुणवत्तापरक हो तथा पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पादित कराये जाएं। इस वर्ष के बाढ़ काल की तैयारियों के दृष्टिगत मा0 मुख्यमंत्री जी ने माह जनवरी, 2021 में ही बाढ़ कार्य हेतु पुनर्विनियोग के माध्यम से सिंचाई विभाग को धनराशि उपलब्ध करायी, जिसके अन्तर्गत 184 नई बाढ़ परियोजनाओं पर धनराशि स्वीकृत की गयी तथा समस्त कार्य माह फरवरी, 2021 में प्रारम्भ कर दिये गये। विश्वव्यापी कोरोना महामारी के संकट काल में भी बाढ़ परियोजनाओं में तेजी से कार्य किया गया, जिसके फलस्वरूप 22 से अधिक परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी है तथा शेष अधिकांश परियोजनाएं पूर्णता की ओर अग्रसर है। परियोजनाओं के कार्य मानसून के पूर्व होने से जनता जनार्दन बाढ़ से सुरक्षित होगी और जनधन की हानि नहीं होगी।
प्रदेश सरकार प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के दौरान जल प्लावन की समस्या के निराकरण करने के उद्देश्य से समस्त ड्रेनों/नालों की सफाई कराये जाने का अभियान भी प्रारम्भ कर दिया है। ड्रेनों/नालों के इस सफाई कार्यक्रम में उन पर निर्मित क्षतिग्रस्त पुल/पुलियों के जीर्णोद्धार भी कराया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अन्तर्गत कुल 10787 नाले है जिनकी कुल लम्बाई 60205 किमी0 है। इनमें से वित्तीय वर्ष 2019-20 में 2751 नालों की 13300 किमी0 लम्बाई, वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2481 नालों की 12073 किमी0 लम्बाई में सफाई कराई गयी। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 में 4811 नालो की 23944 किमी0 लम्बाई में सफाई करायी जा रही है। नालों पर सफाई के कार्यो से ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि जलप्लावन से मुक्त हो सकेगी, जिससे कृषकों की फसलों की क्षति को रोका जा सकेगा।
थाना- गम्भीरपुर
गम्भीरपुर: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: रविशंकर पुत्र गया सा0 गजोखर थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के लिखित तहरीर बाबत अभियुक्त द्वारा नौकरी दिलाने के लिये रुपये लेने व फर्जी नियुक्ति पत्र देने व नौकरी न दिलाये जाने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 33/21 धारा 419/420 भादवि बनाम दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र मदन लाल यादव सा0 बहादुरपुर थाना गम्भीपुर आजमगढ के पंजीकृत किया गया विवेचना से धारा 467,468,471 भादवि की वृद्धि किया गया।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में व प्र0नि0 के नेतृत्व मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 33/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र मदन लाल यादव सा0 बहादुरपुर थाना गम्भीपुर आजमगढ को उ0नि0 अमरनाथ यादव यादव मय हमराह के समय 11.10 बजे गोसाई की बाजार नहर तिराहा से गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 33/21 धारा 419,420,467,468,471 भादवि थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
दुर्गा प्रसाद यादव पुत्र मदन लाल यादव सा0 बहादुरपुर थाना गम्भीपुर आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अमरनाथ यादव व हे0 का0 शकील अद व का0 अमरजीत यादव थाना गम्भीपुर आजमगढ
थाना- बरदह
बरदह: मारपीट कर गम्भीर चोट करने वाले 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा चलाये जा रहें वांछित/वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु अभियान के तहत दिनांक 22.06.2021 को उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा उ0नि0 देवलाल यादव मय राह का0 अरविन्द पाल का0 संतोष यादव व ईंग्लेश यादव व हो0गा0 रमाकान्त राय द्वारा देखभाल क्षेत्र चेकिग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन तथा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी मे ग्राम कोहरौली मे मौजूद थे तो जरिये मुखविर खास ज्ञात हुआ कि मु0अ0स0 136/21 धारा 323,324,308 भा0द0वि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ से संबंधित अभियुक्तगण 1- सुबाष पुत्र श्रीराम 2- पिन्टू पुत्र सूबाष 3-रिंकू पुत्र लम्मरदार कहीं भागने की फिराक में बंधवा मोड़ पर साधन का इंतजार कर रहे है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराही कर्म0गण को मुखविर को साथ लेकर उसके बताये जाने के अनुसार बंधवा मोड़ के लिए प्रस्थान किये कि बंधवा मोड़ के थोडा सा पहले ही मुखविर खास द्वारा इशारा करके बताया गया कि साहब सामने जो लोग बैठे है ये वही लोग है और इतना बताकर मुखविर खास हट बढ गया तत्पश्चात पुलिस टीम अभियुक्तगण की तरफ बढे कि पुलिस टीम को देख कर उठ कर तीनों भागना चाहे की हिकमतअली से तीनो लोगो को करीब 10-12 कदम दौडा कर पकड लिया गया तथा सभी लोगो से बारी बारी उनका नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपना नाम क्रमश: 1- सुबाष पुत्र श्रीराम 2- पिन्टू पुत्र सूबाष 3-रिंकू पुत्र लम्मरदार निवासीगण ग्राम तुंगी रसूलपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ बताया चूकि उपरोक्त अभि0गण मुकदमा उपरोक्त मे नामजद अभि0गण है अत; कारण गिरफ्तारी बताकर समय 17.20 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पूछताछ का विवरण-.अभियुक्तगण द्वारा आपसी विवाद को लेकर मारना पिटना जिससे गम्भीर चोटे आना।
पंजीकृत अभियोग
1- मु0अ0स0 136/21 धारा 323,324,308 भा0द0वि0 थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- सुबाष पुत्र श्रीराम
2- पिन्टू पुत्र सूबाष
3- रिंकू पुत्र लम्मरदार निवासीगण ग्राम तुंगी रसूलपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1- उ0नि0 बजरंग कुमार मिश्रा मय हमराह थाना बरदह जनपद आजमगढ
2- उ0नि0 देवलाल यादव मय राह का0 अरविन्द पाल का0 संतोष यादव व ईंग्लेश यादव व हो0गा0 रमाकान्त राय थाना बरदह जनपद आजमगढ
थाना-निजामाबाद
निजामाबाद: दहेज हत्या के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्ता गिरफ्तार।
आज़मगढ़: दिनांक 29.12.20 को वादी चन्द्रबली प्रजापति पुत्र भभूति प्रजापति साकिन आमगांव थाना दीदारगंज,आजमगढ की पुत्री रेशम की दहेज हत्या के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 225/20 धारा 498ए, 304बी, 504,506, 3/4 डीपी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़ बनाम सतीश प्रजापति पुत्र मधुमिलन प्रजापति उर्फ विनोद प्रजापति निवासी डोडोपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ आदि 08 नफर के पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा उक्त अभियोग में नामित अभियुक्त/अभियुक्ता की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में प्र0नि0 शिवशंकर सिंह मय हमराह के कस्बा निजामाबाद में मामूर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की उक्त मुकदमें से संबंधित अभियुक्ता प्रमिला प्रजापति पत्नी मधुमिलन प्रजापति साकिन डोडोपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ अपने घर में मौजूद है। मुखबिर की इस सूचना पर मौके पर जाकर अभियुक्ता उपरोक्त को म0का0 पुष्पलता सिंह के मौजूदगी में करीब 09.05 बजे हिरासत पुलिस में लेकर मा0 न्यायालय चालान किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 225/20 धारा 498ए, 304बी, 504,506,3/4 डीपी एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्ता
प्रमिला प्रजापति पत्नी मधुमिलन प्रजापति साकिन डोडोपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र0नि0 शिवशंकर सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ
2. का0 मनीष कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. का0 विक्रान्त कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
4. का0 हर्षित कुमार थाना निजामाबाद आजमगढ़
5. म0का0 पुष्पलता सिंह थाना निजामाबाद आजमगढ़
थाना-मेहनाजपुर
मेहनाजपुर: देशी तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी लालगंज व प्रभारी निरीक्षक अरविन्द कुमार पाण्डेय थाना मेहनाजपुर के कुशल निर्देशन में दिनांक- 22.06.2021 को उ0नि0 अतीक अद मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र व भ्रमण चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन के ग्राम सिधौना में मामूर थे कि PRV नं0 1036 भी वही आ गयी । PRV नं0 1036 में ड्यूटीरत हे0का0 सुभाष यादव ,का0 दिवाकर सिंह ,मय चालक HG विभूती सिंह से संदिग्ध व्यक्ति वाहन की चेंकिग किये जाने के सम्बन्ध में बातचीत चल ही रही थी कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली की खुम्भादेवरी मोड़ से नोनीपुर जाने वाले मार्ग स्थित नहर पुलिया पर एक व्यक्ति अवैध असलहा के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए बैठा है मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मुखबिर खास को साथ लेकर उक्त नहर पुलिया के पास पहुची तो नहर पुलिया पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ मुखबिर खास द्वारा इशारा कर गाड़ी रुकने पर हट बढ़ गया। नहर पुलिया पर बैठा व्यक्ति अचानक पुलिस टीम को देखकर नहर पुलिया पार कर दाहिने तरफ जाने वाले नहर के रास्ते पर भागने लगा की पुलिस टीम द्वारा लगभग 50-60 कदम जाते-जाते भागते हुए व्यक्ति को घेर कर पकड़ लिया गया । पकड़े गये व्यक्ति की जमा तलाशी ली गयी तो पकड़े गये व्यक्ति के पास एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ व अपना नाम राजेश यादव पुत्र राजकुमार यादव ग्राम नोनीपुर उर्फ नई कोट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़ बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 63/21 धारा 3/25 A Act थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
राजेश यादव पुत्र राजकुमार यादव ग्राम नोनीपुर उर्फ नई कोट थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी
1-एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. SI अतीक अद थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 रजत दीक्षित थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
3- हे0का0 सुभाष यादव PRV नं0 1036 थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
4- का0 दिवाकर सिंह PRV नं0 1036 थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
नोट- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी बाबत PRV नं0 1036 में ड्यूटीरत हे0का0 सुभाष यादव व का0 दिवाकर सिंह को 500 रुपये की पुरस्कार के धनराशी से पुरस्कृत किया गया है।
थाना- जीयनपुर
जीयनपुर: तमंचा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
आज़मगढ़: आज दिनांक 23.06.2021 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के दिशा निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर के नेतृत्व में चलाये जा रहे वांछित/ वारण्टी की गिरफ्तारी हेतु उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव मय हमराह का0 मनोज कुमार , म.का. पूजा यादव, म.का. रन्जू यादव के रवाना शुदा रो0 आम तारिखी इमरोजा से बाद देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध ब्यक्ति/वाहन से अभियुक्त प्रवीण मौर्य पुत्र रामसरीख मौर्य निवासी नरहन खास थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को समय 11.50 बजे नरहन खास/भरौली रोड पर ताल से कुछ पहले एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 167/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
प्रवीण मौर्य पुत्र रामसरीख मौर्य निवासी नरहन खास थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 167/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर आजमगढ़
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 78/16 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना जीयनपुर
2. मु0अ0सं0 73/19 धारा 452/323/504/427 भादवि थाना जीयनपुर
बरामदगी
एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव चौकी प्रभारी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 मनोज कुमार थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
3. म.का. पूजा यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
4. म.का. रन्जू यादव थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़
थाना दीदारंगज
दीदारगंज: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ वांछित गिरफ्तार, चोरी व दहेज उत्पीड़न के कई मुकदमें दर्ज।
आज़मगढ़: अभियुक्त द्वारा सन् 2016 में चोरी किया गया था जिसके सम्बन्ध में 193/16 धारा 457/380/411 भादवि थाना बरदह आजमगढ़ पंजीकृत है तथा सन् 2018 में दहेज उत्पीड़न के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर 98/18 धारा 498ए/323/504/506 भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना स्थानीय पर पंजीकृत है।
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल नेतृत्व मे व थाना प्रभारी धनराज सिंह के आज दिनांक 23.06.2021 को चौकी प्रभारी मार्टीनगंज उ0नि0 बांक बहादुर मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र में मामुर थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति भादो तिराहा मार्टीनगंज पर खड़ा है। जो कही जाने के फिराक मे है। जिसके पास नाजायज तमंचा व कारतूस है इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम मुखबिर खास के भादो तिराहा के कुछ पहले रुककर छिपते हुए भादो तिराहे के पास पहुँचे कि कुछ ही दूर से मुखबीर इशारा करके बताया कि साहब जो नीला टीशर्ट पहने व्यक्ति खड़ा है उसी के पास नाजायज तमंचा व कारतूस है मुखबीर इशारा करके हट बढ गया कि जैसे ही पुलिस टीम उक्त व्यक्ति के करीब पहुची खड़ा व्यक्ति हड़बड़ाकर भागने लगा कि पुलिस टीम द्वारा घेरकर भादो तिराहे पर पकड़ लिया गया।। पकड़ गये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मो0 आजमग उर्फ मुकुरी पुत्र अज्जू ग्राम भादो थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष बताया भागने का कारण पूछने पर बताया कि साहब मेरे पास नजायज असलहा था इस लिये आप लोगो को देखकर भागने लगा। पकड़े गये व्यक्ति की जामा तलाशी ली गयी तो एक अदद तमंचा .303 बोर बरामद हुआ तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .303 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0 मु0अ0सं0 84/2021 धारा 3/7/25 शस्त्र अधिनियम थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ ।
गिरफ्तार अभियुक्त
मो0 आजमग उर्फ मुकुरी पुत्र अज्जू ग्राम भादो थाना दीदारगंज आजमगढ़
बरामदगी
एक अदद तमंचा नाजायज .303 बोर व एक अदद जिन्दा कारतुस .303 बोर बरामद
आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-193/16 धारा 457/380/411 भादवि
2. मु0अ0सं0-98/18 धारा 498ए/323/504/506 भादवि व ¾ डी0पी0एक्ट
3. मु0अ0सं0-84/21 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1. थाना प्रभारी धनराज सिंह मय हमराह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
2. चौकी प्रभारी मार्टीनगंजउ0नि0 बांकबहादुर सिंह मय हमराह थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ
नोट-जनपद आजमगढ़ के समस्त थाना द्वारा शान्ति व्यवस्था हेतु कुल 31 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है।