Breaking News

मतगणना स्थल से 08 किमी0 की परिधि में आने वाली समस्त फुटकर आबकारी की दुकानें बन्द रहेंगे।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 11 जून-- कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्वाचन क्षेत्र तथा उसके चारो ओर 08 किमी0 की परिधि में मतदान समाप्ति के लिए नियम समय से 48 घण्टे पूर्व या मतदान समाप्त होने तक तथा मतगणना प्रारम्भ होने के समय से मतगणना की समाप्ति तक मादप वस्तुओं की बिक्री के लिए आबकारी दुकानों को पूर्णतया बन्द रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं। जनपद के विकास खण्ड के ग्राम पंचायत के मतदान केन्द्र/स्थलों पर सदस्य ग्राम पंचायत/ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत/सदस्य क्षेत्र पंचायत के रिक्त पद/वार्ड पर मतदान दिनांक 12 जून 2021 पूर्वान्ह 7ः00 बजे से अपरान्ह 6ः00 बजे तक होना है। 
इसके अनुपालन मंे संयुक्त प्राप्त आबकारी अधिनियम-1910 की धाना-59 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोेग करते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया है कि दिनांक 12 जून 2021 मतदान दिवस के अवसर पर जनपद आजमगढ़ की समस्त फुटकर दुकानें 10 जून 2021 को सायं 6ः00 बजे से 12 जून 2021 को सायं 6ः00 बजे अथवा मतदान समाप्ति तक जो बाद में हो, बन्द रहेंगे तथा दिनांक 14 जून 2021 मतगणना दिवस के अवसर पर पूर्वान्ह 8ः00 बजे से मतगणना समाप्ति तक जनपद आजमगढ़ के विकास खण्ड रानी की सराय, तहबरपुर, मुहम्मदपुर, पल्हनी, लालगंज, ठेकमा, तरवाॅ, मेंहनगर, जहानागंज, सठियांव, बिलरियागंज, महराजगंज, हरैया, फूलपुर, पवई, मार्टीनगंज, कोयलसा, अतरौलिया, अहिरौला मतगणना स्थल से 08 किमी0 की परिधि में आने वाली समस्त फुटकर आबकारी की दुकानें बन्द रहेंगे।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सभी ड्राइवर/कन्डेक्टर/फल विक्रेता/ऑटो चालक/रिक्शा चालक/फुटपाथ दुकनदारों का निःशुल्क वैक्सीनेशन।

आजमगढ़ 11 जून-- सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) ने बताया है कि कोविड-19 के रोक-थाम के लिए परिवहन विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से ड्राइवर/कन्डेक्टर/फल विक्रेता/ऑटो चालक/रिक्शा चालक/फुटपाथ दुकनदारों का नरौली चौराहा स्थित पेट्रोल पम्प पर दिनांक 04 जून 2021 को कोविड-19 टेस्ट कराया गया था। इसी के अगले क्रम में शासन द्वारा प्राप्त निर्देश के क्रम में सम्भागीय परिवहन कार्यालय आजमगढ़ पर दिनांक 14 जून 2021 को प्रातः 11ः00 बजे से चिकित्सीय टीम द्वारा 18 से 44 वर्ष एवं 45 से उपर सभी ड्राइवर/कन्डेक्टर/फल विक्रेता/ऑटो चालक/रिक्शा चालक/फुटपाथ दुकनदारों का निःशुल्क वैक्सीनेशन कराने का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। 
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने उपरोक्त से यह अपील किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर अपने एवं अपने परिवार के लोगों का वैक्सीनेशन कराने के लिए उपस्थित हों, जिससे कोविड-19 जैसी महामारी को फैलने से रोका जा सके। उपरोक्त के सम्बन्ध में सभी लोगो को कोविड-19 महामारी की गाईडलाइन का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करेगें।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

डीएम ने किशुनदासपुर, सेहदा मे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया निरिक्षण।

आजमगढ़ 11 जून-- जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा किशुनदासपुर, सेहदा मे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरिक्षण किया गयाl इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गयाl
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के बारे में जानकारी प्राप्त कियाl
 जिलाधिकारी ने यूपीडा के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण गुणवत्ता के साथ-साथ जल्द से जल्द पूर्ण करना सुनिश्चित करेंl 
 इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह,  एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला सहित यूपीडा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेl


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-रौनापार

रौनापार: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी सगड़ी व थानाध्यक्ष रौनापार के नेतृत्व में दिनांक 11.06.2021 को उ0नि0 रामजीत द्वारा मय हमराह द्वारा बैदौली तिराही से समय करीब 09.50 बजे एक नफर अभियुक्त दिनेश साहनी पुत्र शम्भू साहनी सा0 सेठाकोली थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ व उसी क्रम में उ0नि0 राकेश यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 55/18 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम से सम्बंधित अभियुक्त राकेश विश्वकर्मा पुत्र मोती विश्वकर्मा निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर, अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

पंजीकृत अभियोग-

1- मु0अ0सं0 97/21 धारा 306 भादवि थाना रौनापार आजमगढ़ आजमगढ़ ।
2- मु0अ0सं0 55/18 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियमथाना रौनापार जनपद आजमगढ़ ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

1. दिनेश साहनी पुत्र शम्भू साहनी सा0 सेठाकोली थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. राकेश विश्वकर्मापुत्र मोती विश्वकर्मा निवासी मोहब्बतपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1. उ0नि0 रामजीत थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. उ0नि0 राकेश यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
3. का0 उपेन्द्र यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
4. हे0का0 दीपक कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगांव।

देवगावँ: अवैध गांजा व चोरी की मोटसाईकिल के साथ दो गाजां तस्कर गिरफ्तार।

आज़मगढ़: पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ सुधीर कुमार सिंह द्वारा अपराध एव अपराधियो के विरूद्ध विशेष  रुप से चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आजमगढ़ पुलिस को मिली सफलता
दिनाँक 11.06.2021 को  प्रभारी निरीक्षक थाना देवगांव के नेतृत्व में उ0नि0अनिल कुमार सिंह ,उ0नि0 त्रिभुवन सिंह मय राह के रोकथाम जुर्म-जरायम चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन आमा महुआ मोड पर कर रहे थे कि लहुआ , लालगंज रोड से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति लालगंज की तरफ से आ रहे थे जो पुलिस वाले को अचानक देखकर गाडी पीछे मोडने का प्रयास किये कि राही कर्म0गण की मदद से दोनो व्यक्ति को मोटरसाइकिल सहित पकड लिया गया पकडे गये व्यक्ति का क्रमशः नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपने नाम सोनू कुमार पुत्र अरुण कुमार नि0 उपेन्दा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ व दूसरे ने संदीप कुमार पुत्र तीर राम नि0 हैवतपुर डुमाव मौजा मस्तवानी थाना तरवां आजमगढ़ बताया दोनो से पुलिस को देखकर भागने का कारण पूछा गया तो दोनो ने बताये कि  लोगो के पास नाजायज गाजा था जिसके वजह  लोग पकडे जाने के डर से भागने का प्रयास कर रहे थे । सोनू कुमार उपरोक्त की जामा तलाशी लीगयी तो पिट्टू बैग से 01 किलो 100 ग्राम गाजा मिला तथा संदीप कुमार उपरोक्त की जामा तलाशी ली गयी तो काले रंग के पिट्टू बैग से 01 किलो 100ग्राम गाजा मिला तथा मोटरसाइकिल स्पलेण्डर प्लस वरंग काली विना नम्बर के बैध पेपर मांगा गया तो दोनो ने सामुदायिक रुप से बताये कि साहब वर्ष 2018 मे लालगंज वाईपास से  दोनो ने मिलकर चोरी किये थे जिसके इंजन नम्बर का अवलोकन किया गया तो इंजन नम्बर HA10AGHHCB0389, चेचिस नम्बर MBLHAR089HHC4625 है । जिससे नियामानुसार बजाफ्ता वकायदा समय करीब 18.10 बजे सोनू कुमार , संदीप कुमार को पुलिस हिरासत में लिया गया । उक्त दोनो के विरुद्ध दिनाँक 10.06.2021 को मु0अ0स 97/2021 धारा 41/411/414 भादवि व 8/20 एनडीपीएक्ट थाना स्थानीय पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार किया जा रहा है  । 

अभियोग पंजीकृत– मु0अ0सं0 97/2021 धारा 41/411/414 भादवि व 8/20एनडीपीएस एक्ट

गिरफ्तारी का स्थान -   आमा महुआ , दिनांक घटना 10.06.2021

गिरफ्तार शुदा व्यक्ति का नाम पता—

(1) सोनू कुमार पुत्र अरुण कुमार नि0 उपेन्दा थाना देवगाँव आजमगढ़ 
(2) संदीप कुमार पुत्र तीर राम नि0 हैवतपुर डुमाव मौजा मस्तवानी थाना तरवां आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम –

(1)उ0नि0 अनिल कुमार सिंह चौकी प्रभारी लालगंज थाना देवगांव आजमगढ़ 
(2) उ0नि0 त्रिभुवन सिंह चौकी प्रभारी पल्हना थाना देवगाँव आजमगढ़ 
(3) का0 राहुल कुमार यादव चौकी पल्हना थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
(4) का0सदानन्द शाह चौकी लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
(6) का0 दीनदयाल चौकी लालगंज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना-देवगांव

देवगांव: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

आज़मगढ़:  दिनाँक 11.06.2021 को  प्रभारी निरीक्षक थाना देवगांव के नेतृत्व में उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य मय राह रोकथाम जुर्म-जरायम मे मामूर था कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि मु0अ0स0 94/2021 धारा 147/ 148/ 149/ 307/ 323/ 504/ 506/427 भादविमे नामजद वांछित अभियुक्त सफीक अद उर्फ राजू पुत्र अब्दुल खालिक नि0 बनारपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ अपने घर पर मौजूद है अगल जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है मुखबीर की इस सूचना पर विश्वास कर  उ0नि0 मय राह अभियुक्त उपरोक्त के घर ग्राम बनारपुर पहुचा तो अभियुक्तसफीक अद उर्फ राजू उपरोक्त अपने घर पर मौजूद मिला जिसको कारण गिरफ्तारी बता कर नियमानुसार समय 10.20 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया ।अभियुक्त उपरोक्त से घटना के बावत  पूछने पर बताया कि दिनाँक 08.06.2021  को झगड़ा के क्रम ने अपने नाजायज तंमचा से जान मारने की नियत से फायर किया था तमंचा के बावत पूछने पर बताया कि वह तमंचा  अपने घर के एक कमरे  गेहू रखने वाले ड्रम मे छिपाकर रखा हूँ । बरामद करा सकता हूँ अभियुक्त सफीक अद उर्फ राजू आगे आगेचल कर अपने घर के उत्तर , पश्चिम कमरे मे कोने मे रखा गेहू का ड्रम के अन्दर से कागज से लपटा हुआ एक अदद तमंचा 12 बोर जिसको खोल कर देखा गया तो एक अदद खोखा कार0 जो चेम्बर मे फसा हुआ था जिसे निकाला गया तथा  एक अदद जिन्दा कार0 12 बोर कागज मे पड़ा हुआ था । तमंचा व कार0 रखने का अधिकार पत्र माँगा गया तो नही दिखा सका । जो धारा 3/25  आर्म्स एक्ट का दण्डनीय अपराध है । अभियुक्त सफीक अद उर्फ राजू पुत्र अब्दुल खालिक नि0 बनारपुर थाना देवगांवज जनपद आजमगढ़को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार किया जा रहा है  । 

अभियोग पंजीकृत–मु0अ0सं0 94/2021 धारा 147/ 148/ 149/ 307/ 323/ 504/ 506/427 भादविबढोत्तरी धारा 3/25 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तारी का स्थान बनारपुर , दिनाँक घटना 11.06.2021 समय 10.20 बजे 

गिरफ्तार शुदा व्यक्ति का नाम पता-- सफीक अद उर्फ राजू पुत्र अब्दुल खालिक नि0 बनारपुर थाना देवगांवज जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली टीम –

(1) उ0नि0 विजय प्रकाश मौर्य थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ 
(2) हे0का0 श्याम कुमार गौतम थाना देवगाँव आजमगढ़ 
(3) का0 भानू प्रताप थाना देवगांव जनपद आजमगढ़


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

दबंगो ने खेत मे जबरदस्ती बना दिया चकरोड एसडीएम को दिया ज्ञापन।

खेत मे डाली गई धान की जरइ किया नुकसान।

पुलिस ने पीड़ित को ही किया शान्ति भंग में चालान।

आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर थाना अंतर्गत मसोना गांव निवासी राम भवन पुत्र राम मूरत ने आज उपजिलाधिकारी सगड़ी को पत्रक सौंप कर न्याय की गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि- गांव में गाटा संख्या 33 रकबा जीरो 0,228 हेक्टेयर की चक स्थित है । जिसमें दीवानी से स्थगन  आदेश पारित किया गया है। इसके बाद 7 जून को रात्रि में खेत में डाली गई धान की जरई को नुकसान करते हुए रात्रि में जेसीबी लगाकर चक मार्ग का निर्माण कर दिया । और अगले दिन राम भवन के परिवार को बुरी तरह से मारपीट कर दबंगों द्वारा घायल कर दिया गया जबकि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट की गई थी, जबकि सरकारी नक्शे में कहीं पर भी चक मार्ग निर्मित नहीं दिखाया गया है ।जिसको लेकर पूर्व में दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश भी मिला हुआ है पर दबंगों द्वारा न्यायालय का आदेश का अवहेलना करते हुए जबरदस्ती चकमार्ग का निर्माण करा दिया और पुलिस से शिकायत की गई तो पुलिस ने एक पक्षीय कार्यवाही करते हुए पीड़ित पक्ष के लोगों को ही शांति भंग की आशंका में जेल भेज दिया। वह भी मेडिकल मुआयना तक नहीं कराया गया। जिसको लेकर 10 जून को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर इसकी शिकायत राम भवन ने की एवं दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के लिए लिखित तहरीर दी। पीड़ित दबंगों द्वारा चक मार्ग में बिना कागज में रास्ता के निर्माण कराए जाने को लेकर उपजिलाधिकारी सगड़ी को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाते हुए दबंग पर कठोर कार्रवाई करने के लिए शिकायत की। वही शिकायतकर्ता द्वारा मुख्यमंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध से प्रार्थना पत्र दिया गया है।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

किसानों और गरीबों को बर्बाद करने पर तुली है मोदी सरकार। 

 महंगाई की मार से लाचार हैं प्रदेश के लोग।

ख़ालिसपुर स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेस जनों का एक दिवसीय धरना।

आज़मगढ़: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सगड़ी तहसील के ख़ालिशपुर स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता अजीत राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महंगाई के खिलाफ आंदोलन की जंग और तेज करने का आह्वान किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला महामंत्री अजीत राय ने कहा कि- केंद्र और राज्य की सरकारें गरीब और किसानों को बर्बाद करना चाहती हैं। केंद्र और राज्य की दोनों सरकारें बुरी तरह से फेल हो चुकी हैं। महंगाई पर इनका कोई कंट्रोल नहीं है। बेतहाशा महंगाई से प्रदेश की जनता की कमर टूट गई है। किसान खाद, बीज के लिए परेशान है। महंगाई के चलते ना तो वह खाद बीज खरीद पा रहा है ना ही तेल की महंगाई के चलते सिंचाई कर पा रहा है। नहरों से पानी गायब है।
लेकिन इस सरकार को प्रदेश के लोगों की तनिक भी चिंता नहीं है। वही तस्लीम रज़ा ने कहा कि जब जब भाजपा की सरकार आई है, तब तक देश में महंगाई आसमान छू गई । यदि सरकार ने महंगाई पर लगाम नहीं लगाया तो प्रदेश की जनता आने वाले चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी। 


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

प्रवासी मजदूरों को मिला मनरेगा से कार्य।

बारिश के समय पानी में डूब जाता था संपर्क मार्ग ।

आवागमन के लिए होती थी परेशानी।

ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान से किया था संपर्क मार्ग बनवाने की सिफारिश।

आज़मगढ़: सगड़ी क्षेत्र में अजमतगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत काजी की डिघवनिया में मनरेगा योजना के तहत चकरोड पर मिट्टी का कार्य कराया आरम्भ हुआ। जिसमें प्रवासी मजदूरों सहित सैकड़ों मनरेगा मजदूरों को कार्य मिला। मनरेगा योजना इस लॉकडाउन में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है।
 इस ग्राम सभा में जिस चक रोड पर मिट्टी कार्य हो रहा है। यह संपर्क मार्ग 2 गांवो काजी की डिघवनिया और दलपतपुर को जोड़ता है, बारिश के समय  यह संपर्क मार्ग पानी में डूब जाता था जिससे लोगों को आवागमन के लिए काफी परेशानी होती थी। लोगों ने इस बात की सिफारिश ग्राम पंचायत के प्रधान इंद्रदेव यादव से किया था। जिसके उपरांत 770 मीटर लंबे इस संपर्क मार्ग पर मिट्टी का कार्य कराया जा रहा है। इसमें कुल 90 मनरेगा मजदूर सहित कई दर्जन प्रवासी मजदूर भी लगाए गए हैं, प्रवासी मजदूरों में गाव के लालू पुत्र राम अवध जो मुंबई रहते थे विनोद पुत्र  कन्ता पंजाब में रहते थे गुड्डू पुत्र हरिश्चंद्र मुंबई में रहते थे संजय पुत्र चंद्रपति दिल्ली में रहते थे डब्लू पुत्र राम अवध मुंबई रहते थे रामचंद्र दिल्ली में रहते थे यह सब प्रवासी मजदूर लॉकडाउन में काम बंद  हो जाने के कारण अपने गांव वापस आए हैं। यहां कोई कार्य नहीं मिलने से परिवार सहित भुखमरी के कगार पर पहुंच गए थे। जो अब इनको मनरेगा के तहत मजदूरी का कार्य मिलने पर राहत महसूस कर रहे हैं। ग्राम प्रधान इंद्रदेव यादव ने कहा कि- अभी हमारे पास कई मनरेगा मजदूर हैं महिला से लेकर पुरुष तक जो काम मांग रहे हैं और कार्य होने पर इनको आगे कार्य दिया जाएगा । इस अवसर पर घुरा यादव , राजेश यादव , रामचंद्र सिंह , राम अवध , कैलाश , राजाराम , आदि लोग रहे।

और नया पुराने