Breaking News

रौनापार थाना क्षेत्र में मिला 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गरीब दुबे अचल नगर घाघरा नदी की छोटी शाखा में सरपत की झुरमुट में एक 24 वर्षीय युवक का शव पड़ा था। सुबह 10:00 बजे के आसपास जब चरवाहों ने देखा तो इसकी सूचना गांव वालों को दी। जिसके बाद गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इस मामले की सूचना रौनापार पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तो वहीं पर घटना की छानबीन में जुट गई। 
यह गांव का व्यक्ति नहीं दिखाई जान पड़ता है, सुबह जब पशुओं को चराने इधर गांव के लोग आए थे तो उन्होंने शव को देखा जिसके बाद यह खबर पूरे गांव में फैल गई। वही शव के मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी मची हुई थी।

और नया पुराने